Hisar airport से बढ़ेंगी उड़ाने, कनेक्टिंग फ्लाइट्स के माध्यम से हर राज्य तक होगी पहुंच
HR Breaking News (Hisar airport flights timing) हिसार में एयरपोर्ट पर सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। यहां से अब कन्कटिंग फ्लाइट्स पर जोर दिया जा रहा है, ताकी देश के हर स्थान तक आसानी से एरियर सफर से पहुंचा जा सके। इसके साथ ही एयरपोर्ट के पास के एरिया को इंटिग्रेटिड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
क्या होती है कनेक्टिंग फ्लाइट्स (connecting flight kya hoti hai)
कनेक्टिंग फ्लाइट्स वे फ्लाइट्स होती हैं, जिनमें बीच में फ्लाइट चेंज होती है। उदाहरण के लिए हिसार से दिल्ली के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी और वह दिल्ली उस समय के आसपास लैंड करेगी, जिस समय पर बैंगलुरू या अन्य किसी गंतव्य के लिए फ्लाइट मिल जाएगी। ऐसे में इस तरह से सफर को कनेक्टिंग फ्लाइट कहा जाता है। इससे यात्रा के दौरान एक बार फ्लाइट चेंज करनी होती है। हिसार से भी ऐसे ही फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाकर उन्हें अन्य रूट्स के साथ कनेक्ट करने का काम किया जाएगा।
1578 एकड़ में बन रहा इंटिग्रेटिड मैनुफैक्चरिंग कलस्टर (integrated Manufacturing cluster)
हिसार में सरकार की तरफ से 1578 एकड़ में मैनुफैक्चरिंग कलस्टर (integrated Manufacturing cluster) बनाया जा रहा है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की है, जिसमें कहा गया है कि इसपर तेजी से कार्य किया जाए। इसके लिए पर्यावरण क्लीयरेंस मिल चुका है। वहीं, इसके बाद परियोजना के लिए भी निर्माण टेंडर भी अलॉट हो चुका है।
हिसार एयरपोर्ट पर किए जाएंगे 6 बड़े काम (Hisar Airport)
हिसार एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने नई फ्लाइट (flights from hisar airport) के लिए व्यवस्था तलाशने की बात कही है। हिसार एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट बढ़ाई जाएंगी। वहीं, यहीं पर जहाज का मेंटेनेंस भी किया जाएगा। कारगो और डिफेंस इंडस्ट्री भी यहां पर बन रही है, इसके अलावा पायलटो के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा और एवियशन यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी। यहां पर एयरोस्पेस से जुड़े हिस्से बनाए जाएंगे।
हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का टाइम (Flights From Hisar Airport Times)
हिसार से दिल्ली (Hisar to Delhi Flight) रविवार 1:30PM से 2:25 PM
दिल्ली से हिसार (Delhi to Hisar Flight Time) रविवार 7:20AM से 8:15 AM
हिसार से चंडीगढ़ (Hisar to Chandigar Flight) सोमवार, शुक्रवार 10:50AM से 11:50 AM
चंडीगढ़ से हिसार (Chandigar to Hisar Flight) सोमवार, शुक्रवार 09:25AM से 10:25 AM
हिसार से जयपुर (Hisar to Jaipur Flight) वीरवार-शनिवार 2:30PM से 3:30 PM
जयपुर से हिसार (Jaipur to Hisar Flight) वीरवार-शनिवार 1:05PM से 2:05 PM
हिसार से अयोध्या (Hisar to Ayodhya Flight) शुक्रवार-रविवार 08:40AM से 10:40 AM
अयोध्या से हिसार (Ayodhya to Hisar Flight) शुक्रवार-रविवार 11:05AM से 01:05 AM
जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी चलेगी फ्लाइट
हिसार में बने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 27 अक्टूबर से दो नए रूट्स और कवर किए जाएंगे। हिसार से जम्मू व अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट चलेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एलायंस एयर द्वारा विंटर शेड्यूल (अक्टूबर से मार्च) के अनुरूप मांगे गए स्लॉट को मंजूरी प्रदान की है। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मात्र 1.30 घंटे के सफर के बाद दर्शन हो सकेंगे। फिलहाल यह टाइम दस घंटे तक का है। फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, दादरी तक के लोगों को इन फ्लाइट्स का लाभ मिलेगा। वहीं, गुजरात के साथ व्यापारिक संबंध इस रूट के माध्यम से और मजबूत हो सकते हैं, क्योंकि व्यापारी के लिए समय बहुत मायने रखता है, जो एयर ट्रांसपोर्ट से निश्चित रूप से काफी कम हो जाता है।
