दिवाली पर हिसार की नई सब्जी मंडी में 3 दिन बिकेंगे ग्रीन पटाखे
HR Breaking News (hisar new sabji mandi) अब हिसार की नई सब्जी मंडी में भी दिवाली को ओर चमदकार बनाने के लिए पटाखे बेचने की परमिशन मिल गई है। अब दिवाली पर ग्रीन पटाखे की खरीद और बिक्री के लिए नई सब्जी मंडी इलाके में अस्थाई दुकानें लगाई जाने वाली है। इन दुकानों पर 3 दिन ग्रीन पटाखे (hisar new sabji mandi) की बिक्री की जाएगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
इन 3 दिन बेचे जाएंगे पटाखे
जानकारी के लिए बता दें कि इन दुकानों पर 6, 7 और 8 नवंबर को पटाखे बेचे जाएंगे। दुकानों के अलॉटमेंट के लिए आज ड्रॉ (Draw for allotment of shops) निकाला जाएगा। प्रशासन ने अस्थाई लाइसेंस वाली दुकानों के संचालकों के लिए सुरक्षा मानक को तय कर दिया है। नियमों का पालन नहीं करने पर परमिशन नहीं दी जाएगी।
दो दुकानों के बीच होनी चाहिए इतनी दूरी
उपायुक्त का कहना है कि अस्थाई दुकानें गैर ज्वलनशील सामग्री से बने शेड (Sheds made of flammable materials) में स्थापित की जाने वाली है। शेड ऐसे सेफ होने चाहिए कि उन अनधिकृत व्यक्ति एंट्री ना कर सके। दो दुकानों के बीच 3 मीटर और संरक्षित स्थलों से 50 मीटर की दूरी रखना जरूरी है।
दुकान समूह के पास उपलब्ध होनी चाहिए ये सुविधाएं
किसी भी दो दुकानों के एंट्री द्वार आमने-सामने नहीं होंगे। उनका कहना है कि दुकानों में रोशनी के लिए खुली आग, मिट्टी के तेल के लैंप, गैस लैंप और खुली बत्तियों के यूज पर रोक रहेगी।
इलेक्ट्रिक फिटिंग ऐसी होनी चाहिए कि इमरजेंसी में बिजली आपूर्ति बंद (power supply off) की जा सके। दुकानों के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन नहीं होगा।
एक समूह में 50 से अधिक दुकानें लगाने की परमिशन नहीं होगी। हर एक दुकान समूह के पास प्राथमिक चिकित्सा सुविधा (first aid facility), एंबुलेंस और दो अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहने वाले हैं।
