हिसार हवाई अड्डे से शुरू होगी अहमदाबाद-जम्मू की उड़ानें, चेक करें फ्लाइट रूट और टाइमिंग
Hisar Flight Scheduled Time - हिसार वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हिसार महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। हिसार से आप देश के कई प्रमुख शहरों तक फ्लाइट की सहायता से जा सकते हैं। हाल ही में हिसार से अहमदाबाद-जम्मू की उड़ानें भी इसी महीने शुरू होने जा रही हैं। इसके अलावा भी कई नए रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। चलिए खबर में जानते हैं हिसार हवाई अड्डे से फ्लाइट के रूट और टाइमिंग।
HR Breaking News - हिसार तेजी से विकसित हो रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवा में भी सुधार किया गया है। हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे (Hisar Maharaja Agrasen Airport) से अब देश के कई प्रमुख शहरों में हवाई यात्रा की जा सकेगी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हिसार महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अहमदाबाद और जम्मू के लिए जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू होने वाली है।
27 तारीख से अहमदाबाद और जम्मू के लिए शुरू होगी उड़ान -
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने 27 तारीख से अहमदाबाद और जम्मू के लिए हवाई यात्राएं शुरू हो जाएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि अभी airline की वेबसाइट पर इन उड़ानों के लिए स्लॉट बुकिंग का विकल्प नहीं खुला है। अधिकारियों के अनुसार, उड़ान स्कीम के तहत नई उड़ाने शुरू होने से ही शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
उड़ानों का शेड्यूल अभी तक नहीं किया गया जारी -
एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि फ़िलहाल alliance के कई विमान ग्राउंडेड है। इन विमान को DGCA की मंजूरी मिलने के बाद दोबारा उड़ान भरने की अनुमति होगी। इसी वजह से उड़ानों का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। हिसार (Hisar Fly Route) से फिलहाल अयोध्या, दिल्ली जयपुर और चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा उपलब्ध है।
अहमदाबाद-जम्मू के लिए शुरू होने वाली उड़ाने का आखिरी डेस्टिनेशन नहीं होगा हिसार -
DC महेंद्रपाल ने बताया कि अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट इस महीने जल्दी शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, हिसार इन उड़ानों (Hisar Flight Timings) का फाइनल डेस्टिनेशन नहीं होगा, जम्मू या अहमदाबाद से आने जाने वाले विमान को दिल्ली या किसी अन्य एयरपोर्ट पर भी रुकना होगा, जहां उसका अंतिम गंतव्य निश्चित होगा जम्मू में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अहमदाबाद से कनेक्टिविटी होने से इलाज और व्यापार को लेकर सुविधा बढ़ेगी।
कारोबार और रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा -
DC ने बताया कि हिसार में औद्योगिक गतिविधियों को विस्तार देने के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Integrated Manufacturing Cluster) स्थापित करने की दिशा में भी काम तेजी से किया जा रहा है। क्लस्टर के स्थापित होने के बाद जिले में उद्योग के विस्तार के साथ कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे हिसार (Hisar News) की औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी होने से सफर आसान हो जाएगा।
हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर फ्लाइट शेड्यूल -
सोमवार को फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से चंडीगढ़ 2:40 Pm 3:45 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I831)
चंडीगढ़ से हिसार 4:10 Pm 5:10 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I854)
हिसार से चंडीगढ़ 5:35 Pm 6:35 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I853)
चंडीगढ़ से दिल्ली 7:00 Pm 8:05 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I832)
मंगलवार को फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से जयपुर 7:50 Am 8:55 Am (फ्लाइट नंबर - 9I643)
जयपुर से जैसलमेर 9:20 Am 11:05 Am (फ्लाइट नंबर - 9I865)
जैसलमेर से जयपुर 11:30 Am 1:15 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I866)
जयपुर से हिसार 1:40 Pm 2:40 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I859)
हिसार से जयपुर 3:05 Pm 4:10 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I860)
जयपुर से दिल्ली 4:35 Pm 5:40 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I644)
शुक्रवार को फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से चंडीगढ़ 7:50 Am 8:55 Am (फ्लाइट नंबर - 9I831)
चंडीगढ़ से हिसार 9:20 Am 10:05 Am (फ्लाइट नंबर - 9I854)
हिसार से अयोध्या 10:30 Am 12:30 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I855)
अयोध्या से हिसार 12:55 Pm 2:55 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I856)
हिसार से चंडीगढ़ 3:20 Pm 4:05 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I853)
चंडीगढ़ से दिल्ली 4:30 Pm 5:35 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I832)
शनिवार को फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से जयपुर 7:20 Am 8:25 Am (फ्लाइट नंबर - 9I805)
जयपुर से कुल्लू 8:50 Am 10:30 Am (फ्लाइट नंबर - 9I805)
कुल्लू से जयपुर 10:55 Am 12:40 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I806)
जयपुर से हिसार 1:05 Pm 2:05 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I859)
हिसार से जयपुर 2:30 Pm 3:30 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I860)
जयपुर से दिल्ली 3:55 Pm 5:00 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I844)
रविवार को फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली से हिसार 10:05 Am 10:50 Am (फ्लाइट नंबर - 9I851)
हिसार से अयोध्या 11:15 Am 1:15 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I855)
अयोध्या से हिसार 1:40 Pm 3:40 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I856)
हिसार से दिल्ली 4:05 Pm 4:50 Pm (फ्लाइट नंबर - 9I852)
