hrbreakingnews.com

Hisar Ka Mausam : 24 सितंबर से 29 सितंबर तक गिरेगा हिसार में टेंपरेचर, होने लगेगा ठंड का अहसास

Hisar Ka Mausam : हिसार में इन दिनों मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलती है, लेकिन हल्की ठंडक मौसम में बनी हुई है। 25 सितंबर से जिले में तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। भारत मौसम विभाग की तरफ से जिले में 29 तारीख तक के मौसम के बारे में जानकारी दी गई है। चलिए जानते हैं, जिले में किस दिन कैसा मौसम रहने वाला है। 
 
Hisar Ka Mausam : 24 सितंबर से 29 सितंबर तक गिरेगा हिसार में टेंपरेचर, होने लगेगा ठंड का अहसास

HR Breaking News (Hisar Mausam Update) हिसार के बाद आसपास के जिलों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून लगातार तेजी से पीछे हट रहा है और लगभग हरियाणा, पंजाब व राजस्थान को क्रॉस कर लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के भी कुछ हिस्सों से मानसून पीछे हट गया है। वहीं, दूसरी तरफ अब मौसम सामान्य होने लगा है। रात के समय तापमान लगातार कम हो रहा है। आने वाले दिनों में ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। चलिए जानते हैं आगे मौसम कैसा रहने वाला है। 

हिसार में 24 सितंबर का मौसम (Hisar 24 September ka mausam)


जिले में 24 सितंबर को 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है, जबकि 30 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रह सकता है। ह्यूमिडिटी दिन में 85 तो रात के समय 65 हो सकती है। वहीं, दिनभर आसमान साफ रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बात करें तो हिसार में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। 

25 सितंबर को हिसार का मौसम (Hisar 25 September ka mausam)


25 सितंबर को हिसार में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है जो 35 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं ह्यूमिडिटी दिन में 90 तो रात को 60 हो सकती है। दिनभर तेज धूप खिली रह सकती है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। 

हिसार में 26 सितंबर का मौसम (Hisar 26 September ka mausam)


हिसार में 26 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की अधिकतम में बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी होने के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ह्यूमिडिटी दिन में 90 तो रात को 60 रहने की उम्मीद है। 

27 सितंबर को हिसार का मौसम (Hisar 27 September ka mausam) 


27 सितंबर को हिसार में अधिकतम तापमान फिर से एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है और न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में ह्यूमिडिटी 90 और रात में कम होकर 55 पर आ सकती है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

28 सितंबर का मौसम (Hisar 28 September ka mausam)


भारत मौसम विभाग की तरफ से 28 सितंबर को भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम व 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं ह्यूमिडिटी 90 से गिरकर 85 पर आ सकती है और रात में ह्यूमिडिटी 55 रह सकती है। इसी प्रकार 29 सितंबर का मौसम भी 28 सितंबर की तरह ही रहने की संभावना है। 

हिसार में मानसून में हुई कम बारिश (Hisar me barish) 


हिसार में मानसून में 21% कम बारिश दर्ज की गई है। इस मानसून में अच्छी बारिश न होने के कारण फसलों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस बार 230.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 23 सितंबर तक 292.6 एमएम बारिश होती है। आधिकारिक तौर पर मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन 30 सितंबर तक का डाटा मानसून की रिपोर्ट में ही अकाउंट किया जाएगा। ऐसे में यह आंकड़ा और भी नीचे जा सकता है।

Hisar ka mausam Update
तारीख मौसम तापमान
max min
24 सितंबर साफ 36°   23°
25 सितंबर साफ 35°   24°
26 सितंबर बादलवाही 36°   22°
27 सितंबर बादलवाही 35°   22°
28 सितंबर बादलवाही 35°   22°
29 सितंबर बादलवाही 35°   22°