hrbreakingnews.com

हिसार मंडी भाव 6 अक्टूबर : हिसार मंडी में प्याज रहा 46, अदरक 70, धान में भी तेजी

Hisar Mandi Bhav :हरियाणा के हिसार की मंडी में 6 अक्टूबर को सब्जियों में नरमी देखने को मिली। फड़ों पर भाव स्वभाविक रूप से तेज रहे, वहीं थोक भाव में काफी सब्जियों में गिरावट दर्ज की गई। सब्जी मंडी में अदरक और प्याज अभी भी तेज बने हुए हैं तो आलू की कीमत 10 रुपये से भी नीचे आ गई है। चलिए जानते हैं हिसार में आज के सब्जी मंडी भाव-
 
हिसार मंडी भाव 6 अक्टूबर : हिसार मंडी में प्याज रहा 46, अदरक 70, धान में भी तेजी

HR Breaking News (Hisar Sabji Madni Rates) 6 अक्टूबर को हिसार की सब्जी मंडी और अनाज मंडी में आवक तेज रही। मंडी में धान के साथ-साथ राजस्थान की मूंगफली भी पहुंच रही है। वहीं, अलग-अलग जगहों से फल सब्जियों के ट्रक भी काफी मात्रा में पहुंचे। फल सब्जियों के दामों में अब थोड़ी नरमी आ रही है। दिल्ली से लेकर हिसार हो या फिर करनाल, सोनीपत मंडी, हर जगह ही आज का बाजार हल्का रहा है। धान का भाव हिसार में 3700 से 3800 के आसपास बना हुआ है। हाथ से कटे 1509 धान के दाम 4000 के आसपास चल रहे हैं।

 

हरियाणा की हिसार मंडी का भाव (Hisar Mandi Thok Bhav Today)
गोभी का भाव 35 से 45 रुपये किलो
आगरा आलू का भाव 10 रुपये किलो
नासिक प्याज का भाव 47 से 48 रुपये किलो
प्याज इंदौर का भाव 44 से 46 रुपये किलो
पहाड़ी आलू का भाव 750 रुपये का कट्‌टा
लाल आलू का भाव 9.50 से 10 रुपये किलो
भिंडी का भाव 26 से 28 रुपये किलो
खीरा का भाव 28 रुपये किलो
नींबू का भाव 38 से 45 रुपये किलो
पालक का भाव 21 से 23 रुपये किलो
घिया का भाव 11 से 14 रुपये किलो
काचर का भाव 12 से 13 रुपये किलो
बैंगनी का भाव 12 से 15 रुपये किलो
बैंगन भरता का भाव 10 से 12 रुपये किलो
तोरी का भाव 25 से 28 रुपये किलो
फुल गोभी का भाव 36 से 45 रुपये किलो
करेला का भाव 34 रुपये किलो
हरी मिर्च का भाव 30 रुपये किलो
शकरकंदी का भाव 40 रुपये किलो
पत्ता गोभी का भाव 13 से 15 रुपये किलो
अदरक का भाव  70 रुपये किलो
अरबी का भाव 40 रुपये किलो

 

हरियाणा की हिसार मंडी का भाव (Hisar Mandi Thok Bhav Today)
केला का भाव 360 से 400 रुपये प्रति 10 दर्जन
सेब का भाव 28 से 35 रुपये किलो हल्का निशान
अमरूद का भाव 60 से 80 अच्छी क्वालिटी
संतरे का भाव 35 से 40 रुपये किलो हल्की क्वालिटी
संतरे का भाव अच्छी क्वालिटी 70 से 95 रुपये किलो तक