hrbreakingnews.com

Hisar News : चिकनवास में 220 केवी का पावरहाउस तैयार, 5 जिलों के कचरे से बनेगी बिजली

Hisar News : हिसार वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल शहर में समय-समय पर लगने वाले बिजली कट से छुटकारा मिलने वाला है। दरअसल चिकनवास में 220 केवी ग्रिड का नया पावरहाउस बनकर तैयार हो गया है। पावरहाउस (New Power House) में 5 जिलों के कचरे से बिजली बनाई जाएगी।

 
Hisar News : चिकनवास में 220 केवी का पावरहाउस तैयार, 5 जिलों के कचरे से बनेगी बिजली

HR Breaking News - हिसार में कचरे से बिजली बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। दरअसल चिकनवास में 220 केवी का सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इसकी अंतिम तकनीकी टेस्टिंग चल रही है। इसी ग्रेड से नगर निगम के प्रस्तावित वेस्ट-टू- एनर्जी प्लांट (New Waste-to-Energy Plant) को जोड़कर कचरे से बिजली पैदा की जाएगी। इस पावर हाउस (New Power House) से 33 केवी के कुल 15 सबस्टेशन जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसमें एक नगर निगम प्लांट है। इसे शहरी क्षेत्र के घरों में रोशनी होगी। 

 


चिकनवास में 220 केवी सबस्टेशन तैयार - 

 


यह परियोजना केवल कचरे के निस्तारण की दिशा में एक बड़ा कदम नहीं, बल्कि शहर के सामने सालों से कड़ी डंपिंग साइट की समस्या को ऊर्जा में बदलने की बड़ी कोशिश है। एक्शन सत्यप्रकाश के नेतृत्व में HVPNL की ओर से चिकनवास में तैयार किया गया। 220 केवी सबस्टेशन इस परियोजना की विद्युत व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। सब स्टेशन के निर्माण का काम पूरा हो गया है और अब तकनीकी जान चल रही है। 

10 km लंबी 33 केवी लाइन बिछाने की योजना - (Haryana news)


चिकनवास सबस्टेशन से फतेहाबाद और मय्यड लाइन (Mayday Line) का लूप इन और लूप आउट की भी व्यवस्था होगी। इस इन लाइनों का लोड कम हो जाएगा। परियोजना की तकनीकी संभावनाओं को समझने के लिए दिल्ली में बेस्ट एनर्जी परियोजना पर काम कर चुकी कंसलटेंट एजेंसी की सहायता ली गई है।

एजेंसी ने वाहन संचालित संयंत्रों के अनुभव और तकनीकी पहलुओं से अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बाद मंथन कर रिपोर्ट तैयार की गई है। ‌ वेस्ट एनर्जी प्लांट को चिकनवास के 220 केवी ग्रिड सबस्टेशन (Chiknavas 220 kV Grid Substation) तक लगभग 10 km लंबी 33 केवी लाइन बिछाने की योजना है। अधिकारियों ने जुगलान और चिकनवास पावर स्टेशन का अध्ययन करने के बाद इस कनेक्टिविटी को फाइनल किया है। 


कचरा की प्रोसेसिंग के लिए 15 एकड़ जमीन को मंजूरी - 


तत्कालीन निगमायुक्त नीरज ने कागजी कार्रवाई को तेज कर दिया है। वहीं प्रदेश सरकार ने वेस्ट -टू -एनर्जी प्लांट (Hisar Waste-to-Energy Plant) के लिए राजकीय पशुधन फॉर्म की 55 एकड़ में से 15 एकड़ जमीन लीज पर देने की मंजूरी दे दी है। यहां कचरा की प्रोसेसिंग से जुड़े यंत्र लगाए जाएंगे। इस परियोजना को पूरा होने में 2 से 3 साल का समय लगेगा।


सबस्टेशन की तकनीकी टेस्टिंग जारी - 


हिसार HVPNL एक्सईएन सत्य प्रकाश का कहना है कि चिकनवास में 220 केवी सबस्टेशन (New 220 KV Power House) तैयार हो गया है। इसकी तकनीकी टेस्टिंग चल रही है। यह सब स्टेशन बिजली व्यवस्था को मजबूत करेगा। इसके साथ ही भविष्य में नगर निगम के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को इससे जोड़ेगा।