Hisar News : किसानों के लिए अच्छी खबर, माइनर का किया जाएगा विस्तार, 2.60 जमीन खरीदेगा सिंचाई विभाग
HR Breaking News (Hisar News Update) हिसार में किसानों को आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने का सरकार दावा करती रही है। वहीं, अब सरकार की तरफ से हिसार की मलापुर माइनर का विस्तार किया जाएगा। इस माइनर के विस्तार के लिए 2.60 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। जमीन खरीद को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चलिए जानते हैं प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से-
सिंचाई विभाग खरीदेगा जमीन (Irrigation Department Hisar)
सिंचाई विभाग की तरफ से किसानों की जमीन (Hisar New Minor) खरीदी जाएगी। इसके लिए रिवेन्यू विभाग के ई भूमि पोर्टल के माध्मय से जमीन खरीदी जा रही है। किसानों को जमीन बेचने के लिए पहले आवेदन करना होगा, जिसके बाद सरकार की तरफ से आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे किसानों को मुआवजा भी मिलेगा, दूसरी तरफ आने वाले दिनों में लोगों को माइनर के विस्तार का भी लाभ होगा।
RD 12135 to 19625 Tail तक होगा विस्तार (Mallapur Minor Project Hisar)
माइनर का विस्तार काफी व्यापक किया जाना है। इसके लिए Mallapur Minor RD 12135 से 19625 Tail तक विस्तार होगा, जिसके लिए विभाग की तरफ से 2.60 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। यह गांव आदमपुर तहसील में आता है। यहां पर इसका विस्तार कर सिंचाई चैनल का निर्माण किया जाएगा।
कुछ जमीन पंचायत विभाग से ली जाएगी (Panchayati Jamin)
प्रोजेक्ट के लिए 2.60 एकड़ जमीन जहां निजी जमीन है तो वहीं, इसमें पंचायत विभाग की जमीन भी आती है। इसमें पंचायत विभाग की 1.17 एकड़ जमीन को पंचायत विभाग से खरीदा जाएगा। जिसके लिए प्रक्रिया जल्द अमल में लाएगी।
30 सितंबर तक करें आवेदन (E Bhoomi portal apply last date)
दरअसल, प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से पोर्टल 1 जुलाई 2026 को खोल दिया गया था। किसान ई भूमि पोर्टल के माध्यम से अपनी जमीन बेचने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद सरकार की तरफ से खरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें किसान अपनी जमीन की कीमत का मोलभाव कर सकते हैं। वहीं, सरकार भी जरूरत अनुरूप जमीन का ऑपश्न देख सकती है।
