दो दिन चलेगी हिसार निगम हाउस की बैठक, 32 कॉलोनियों के पक्के करने पर हो सकती है चर्चा
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार निगम हाउस की बैठक (hisar nigam house ki bathak) इस बार 2 दिन तक चल सकती है। बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं, लंबित विकास कार्य और समाधान की समस्या को लेकर पार्षद अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। सदन की कार्रवाई के लिए विभागों को अलग-अलग दिन बुलाने की योजना बनाई गई है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे बैठक शुरू होगी। पहले दिन कुछ विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जबकि विभागों के मुद्दे बुधवार को रखे जाने की संभावना है। अधिकारियों की उपस्थिति को लेकर विभागवर कार्यक्रम देर शाम तक जारी किए जाने की बात कही गई है।
32 कॉलोनियों के नियमितीकरण पर होगी चर्चा
बैठक में शहर की (hisar latest news) 32 कॉलोनी के विकास और नियमितीकरण की चर्चा में आने की संभावना है। हालांकि बैठक में ये मुद्दा शामिल होगा या नहीं इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। वार्डों में स्थित अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, सीवर, पेयजल और अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर पार्षद अपनी बात रख सकते हैं। एजेंडा समय पर नहीं मिलने का मुद्दा भी सदन में उठ सकता है। नियम अनुसार बैठक में रखे जाने वाले प्रस्ताव पार्षदों तक 72 घंटे पहले पहुंचने चाहिए। ऐसे में कुछ पार्षद इस प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जता सकते हैं।
इन मुद्दों का मांगा जाएगा जवाब
नगर निगम (hisar nagar nigam news) से पार्कों के सुधार, नए बिजली खंबे लगाने, टूटी सड़कों की मरम्मत बेसहारा गोवंश की समस्या,डायरी को शहर से बाहर शिफ्ट करने जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा। मकान की पहचान के लिए नंबरिंग बोर्ड लगाने की मांग भी बैठक में उठ सकती है।
जनस्वास्थ्य विभाग से मांगे जाएगे इन मुद्दों के जवाब
जन स्वास्थ्य विभाग (public health department hisar) के सामने सीवर ओवरफ्लो, नई सीवर लाइन बिछाने, पेयजल पाइप लाइनों की मरम्मत और सुपर सकर मशीनों से सीवरों व नालों की सफाई जैसे मामले भी रखे जाएंगे। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों से जर्जर व खराब तारों, खराब मीटर बॉक्स, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने संबंधित समस्याओं पर जवाब मांगा जाएगा।
कम्युनिटी सेंटर के रखरखाव का मुद्दा भी उठेगा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) से सेक्टर में सुविधाएं विकसित करने, अवैध कब्जे हटाने और न्यू मॉडल टाउन में करीब 7 एकड़ खाली जमीन की चार दिवारी करवाने का मुद्दा उठेगा। इस जमीन पर कचरा डालने से रोकने की मांग भी की जाएगी। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर के रखरखाव की मांग भी बैठक में उठाई जाएगी। वहीं अन्य विभागों में पुलिस विभाग से यातायत व्यवस्था, पुलिस गश्त, शैक्षणिक संस्थानों के पास सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े मुद्दे भी इसमें शामिल रहेंगे।
नाराज पार्षदों को मनाने का प्रयास
हाउस की बैठक से पहले भी नगर निगम (hisar nagar nigam) में राजनीतिक समीकरण साधने की तवायफ भी तेज हो गई है। बैठक में टकराव की स्थिति से बचने के लिए पार्षद और मेयर की एक एकजुटता साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को मेयर (hisar mayar) ने नाराज पार्षदों के साथ बैठक कर कमेटी के गठन पर मंथन किया। जानकारी के अनुसार नाराज पार्षदों में से तीन को सब कमेटियों का चैयरमैन बनाए जाने पर सहमति बन गई है।
