hrbreakingnews.com

वायर और पोल फ्री बनेगा हिसार का इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 

Hisar News :हरियाणा सरकार की ओर से हिसार जिले में कई नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब जल्द ही यहां पर वायर और पोल फ्री इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (Pole Free Industrial Manufacturing Cluster) बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान तैयार किया जा चुका है। इससे औद्योगिक जोन को सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। खबर में जानिए ये इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट किस तरह से तैयार होगा।
 
वायर और पोल फ्री बनेगा हिसार का इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 

HR Breaking News (Hisar News) हिसार शहर में अब जल्द ही एयरपोर्ट के पास आईएमसी बनाया जाने वाला है, जिसके लिए विद्युतीकरण प्लान (Hisar Ki Taja Khabrein) तैयार हो गया है। ये पूरी तरह से वायर्स-फ्री जोन हाने वाला है। IMC प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी को हायर किया गया है। प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से- 

कहां विकसित होगा नया आईएमसी 


हिसार शहर (Hisar News) में 2988 एकड़ का नया आईएमसी एयरपोर्ट के पास विकसित होने वाला है, जिसके लिए नया इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान तैयार हुआ है, जिसके तहत IMC पूरी तरह से वायर्स-फ्री जोन होगा। सुरक्षा मानकों पर गौर करते हुए सभी बिजली सप्लाई लाइनें (power supply lines) जमीन के अंदर अंडरग्राउंड बिछाई जाने वाली हैं। यह एयरपोर्ट के पास है, जिस वजह से यहां कोई पोल या ऊपर उठती लाइन नहीं होगी, जिससे विमानों के संचालन में परेशानी नहीं आएगी।

 

कितना होगा आईएमसी इलाके का अनुमानित लोड (Estimated load of IMC area)


IMC द्वारा बिजली घर और लाइनों को लेकर लेआउट मैप भी तैयार (Layout map of lines) कर लिया गया है। प्लान के मुताबिक आईएमसी इलाके का अनुमानित लोड लगभग 238 MVA रहेगा। इस आधुनिक औद्योगिक इलाके को सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने के लिए ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का खांका तैयार किया गया है। IMC प्रोजेक्ट (IMC project) को लेकर शुरुआत में तो मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर। जिसमें सीवरेज, पानी, रोड नेटवर्क के साथ बिजली सप्लाई सिस्टम आदि शामिल है।

 

जानिए कैसे तैयार होगा इलेक्ट्रिफकेशन प्रोजेक्ट 


इलेक्ट्रिफकेशन प्रोजेक्ट (electrification project) के तहत 220 MVA का एक बड़ा मुख्य बिजलीघर बनाया जाएगा। 19.5 किलोमीटर दूर मौजूद HVPN के किरोड़ी में मौजूद बिजली घर से यहां सप्लाई होगी। उसके आगे की सप्लाई के लिए पांच 33 MVA के छोटे बिजली घर बनाए जाएंगे। बिजली के ट्रांसमिशन (Hisar new electrification project) के लिए IMC के भीतर 11 KV की लाइन बिछाई जाएंगी, जिनसे ट्रांसफॉमर्स और लॉ टेंशन लाइनें जुड़ेंगी।

आईएमसी को लेकर इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान तैयार (Hisar Ka IMC Project)


HVPN के एक्सईएन का कहना है कि आईएमसी को लेकर इलेक्ट्रिफिकेशन प्लान (electrification plan) तैयार किया गया है। अभी यहां पर 220 एमवीए का गैस इंसुलेटेड पावर हाउस एचवीपीएन बनाकर आईएमसी को दे देगा। आईएमसी में जो बिजली की तारें होंगी, जो भूमिगत रखी जाने वाली है। किरोड़ी से आने वाली फीडिंग लाइन (Feeding line from Kirori) भी लगभग 6.5 किलोमीटर तक भूमिगत ही बिछाई जाने वाली है। 

220 एमवीए बिजलीघर के अंदर नहीं होंगे बड़े पोल


IMC के भीतर बनने वाला बिजलीघर गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (Gas Insulated Sub Station) GIS होगा। इस बिजली घर के भीतर बड़े पोल नहीं होंगे, एक तरह से यह इंडोर बिजली घर (Hisar Ka IMC Project) होता है। बिजलीघर तक किरोड़ी से आने वाली फीडिंग हाईटेंशन लाइन लगभग 6.5 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड होगी। रेन-वे के से 10 किलोमीटर एरिया में हाइट पैरामीटर के चलते यहां ऊंचे पोल नहीं होंगे। इस बिजली घर का निर्माण HVPN द्वारा होगा। दूसरे 33 MVA के बिजली घर DHBVN की देख रेख में बनाए जाएंगे।

प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट एजेंसी हायर


IMC प्रोजेक्ट को सुगम तरीके से पूरा करने के लिए कंसल्टेंट एजेंसी (consultant agency) को नियुक्त किया गया है। फर्स्ट फेज में 1605 एकड़ में 707 करोड़ के निर्माण कामों को लेकर टेंडर लगाया है, जिनकी तकनीकी बीड भी खुल चुकी है। पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India) से स्पेशलाइज्ड एजेंसी के रूप में कार्य की मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कंपनी हिसार एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर सब-स्टेशन, डीजी सेट और पैनल के साथ ही संपूर्ण पावर सप्लाई सिस्टम स्थापित करने का कार्यभार संभालने वाली है।