home page

आई जे नाहल की 42 वीं पुस्तक खाली हाथ मत आना का निगमायुक्त ने किया विमोचन

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने निगम सभागार में डीएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आई जे नाहल की 42 वीं पुस्तक खाली हाथ मत आना का विमोचन किया। इस अवसर पर प्राचार्य आई जे नाहल के अलावा संयुक्त आयुक्त बेलिना, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीएचबीवीएन से रिटायर्ड एसई सतपाल
 | 
आई जे नाहल की 42 वीं पुस्तक खाली हाथ मत आना का निगमायुक्त ने किया विमोचन

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार के नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने निगम सभागार में डीएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आई जे नाहल की 42 वीं पुस्तक खाली हाथ मत आना का विमोचन किया। इस अवसर पर प्राचार्य आई जे नाहल के अलावा संयुक्त आयुक्त बेलिना, कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीएचबीवीएन से रिटायर्ड एसई सतपाल शर्मा, सहायक सुरेंद्र वर्मा, एचवीसी कृष्ण सैनी आदि मौजद रहे।

वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, यह जीवनदायिनी है: डॉ. कमल गुप्ता

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि वह 1981-82 में डीएन कॉलेज में पढ़ते थे। प्राचार्य आई जे नाहल साहब कॉलेज में पढ़ाते थे, लेकिन उनसे पढ़ने का अवसर नहीं मिला। उनकी आवाज के चर्चे पूरे हिसार में थे। एचएयू के ग्री सेंटर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट हुआ था और उसमें कमेंटरी नाहल साहब कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में उनकी कमेंटरी सुनकर बेहद खुशी हुई और सभी मंत्रमुग्ध हो गए। निगमायुक्त ने कहा कि उस समय नाहल साहब की आवाज में जोश था, आज भी वहीं जोश है। पूरा हिसार इनकी आवाज का दीवाना था। मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं कि खाली हाथ मत आना पुस्तक का विमोचन मुझे करने का अवसर मिला। पहले आवाज से नाहल साहब जोश भरते थे और अब आप कलम से शहरवासियों में जोश भर रहे है।

आई जे नाहल ने कहा कि खाली हाथ मत आना मेरी 42 वीं पुस्तक है। जिसका आज निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने विमोचन किया है। मैं व्यंग्यात्मक लेखन करता हूं और गंभीर विषयों को व्यग्ंय के साथ प्रस्तुत करता हूं। जिन विषयों से हमारे आंसू निकलते है, उन विषयों को व्यंग्यात्मक तरीके से लिख लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता हूं। खाली हाथ मत आना पुस्तक का आज विमोचन हुआ है। इससे पूर्व  नई सुबह के लिए, पादुका वंदन, शुभ दिन उतरे आंगन द्वारे सहित 41 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।