हिसार में नगर निगम द्वारा तेलियान पुल पर शेड गिराने से रोषित दुकानदारों ने की सब्जी मंडी बंद

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। नगर निगम द्वारा रविवार देर रात को तेलियान पुल पर सब्जी मंडी में शेड गिराने की घटना को लेकर सुबह रेहड़़ी लगाने वालों ने सब्जी मंडी बंद कर अपना रोष जताया। दोपहर को इकट्ठे होकर नगर निगम में मेयर ने मिलने गए। सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम ने बिना कोई नोटिस दिए शेड गिरा दिए। जबकि वे निगम में फीस भी भरते है।
शिक्षक दिवस पर निगमायुक्त ने गलियों में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
काफी सालों से यहीं पर काम करते आ रहे है
तेलियान पुल पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि वे काफी समय से यहीं पर रेहड़ी लगा कर अपना गुजारा चल रहे है। जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय मंत्री सावित्रि जिंदल और जेपी ने शेड बनवा कर दिए थे। उनका कहना है कि इसके अलावा नगर निगम में फीस भी भरते है। अगर, नगर निगम ने शेड हटाना था तो पहले नोटिस देना चाहिए। इसके अलावा सब्जी की रेहड़ी लगाने की कहीं और व्यवस्था नहीं चाहिए। देर रात को शेड तोड़ना गलत है। नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ आज सुबह सभी रेहड़ी संचालक एकत्रित हुए और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक शेड गिराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती मंडी बंद रहेगी। बता दें कि गत देर रात को नगर निगम की तरफ से पहले जैन गली में अवैध रूप से बनाए गए चबूतरों को तोड़ा गया। उसके बाद तेलियान पुल तीन शेड गिराए गए।