home page

प्रशासनिक एवं वित्त कार्यों की जानकारी से बढ़ेगी वैज्ञानिक की कार्यकुशलता: प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। वर्तमान समय के बदलते परिवेश में हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के साथ सामंजस्य बहुत जरूरी है। इसलिए प्रशासनिक एवं वित्त संबंधी कार्यों की जानकारी किसी भी वैज्ञानिक के लिए उसकी कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक होगी। इससे प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों में पारदर्शिता आएगी और काम निर्बाध रूप से बिना
 | 
प्रशासनिक एवं वित्त कार्यों की जानकारी से बढ़ेगी वैज्ञानिक की कार्यकुशलता: प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार। वर्तमान समय के बदलते परिवेश में हर क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के साथ सामंजस्य बहुत जरूरी है। इसलिए प्रशासनिक एवं वित्त संबंधी कार्यों की जानकारी किसी भी वैज्ञानिक के लिए उसकी कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक होगी। इससे प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों में पारदर्शिता आएगी और काम निर्बाध रूप से बिना किसी गलती की संभावना के जल्द पूरे होंगे। ये विचार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज ने व्यक्त किए। वे विश्वविद्यालय के मानव संसाधन प्रबंध निदेशालय के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा प्रबंधन अकादमी और वित्त नियंत्रक कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। प्रशिक्षण का आयोजन शिक्षक एवं तकनीकी कर्मचारियों के लिए किया गया था ताकि प्रशिक्षण के बाद उन्हें आहरण एवं वितरण अधिकारी का कार्यभार सौंपा जा सके। मुख्यातिथि ने कहा कि लेखा कौशल संबंधी तकनीकों के संवर्धन के लिए इस तरह के प्रशिक्षण राज्य कृषि विश्वविद्यालयों एवं आईसीएआर के कर्मचारियों के लिए बहुत जरूरी हैं ताकि संस्थान के कार्यों का निर्बाध गति से निर्वहन हो सके। प्रशिक्षणों के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक तकनीकी बदलावों व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की अपडेट मिलती रहती है जो कार्य कुशलता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए अधिक से अधिक जानकारी हासिल करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के कार्यालयी काम में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

घटती जोत में फसल विविधिकरण व आधुनिक तकनीक ही आय बढ़ाने का एकमात्र सहारा : प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज

33 प्रशिक्षणार्थी ले रहे हैं हिस्सा, सौंपा जाएगा डीडीओ का कार्यभार

निदेशालय के निदेशक डॉ. अतुल ढींगड़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में वक्तव्य, चर्चा, समूह चर्चा, सामूहिक अभ्यास और व्यावहारिक सत्रों को शामिल किया गया है ताकि शिक्षकों व तकनीकी कर्मचारियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 33 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं तकनीकी कर्मचारियों के लिए आयोजित किए जाने वाली परीक्षाओं, अकाउंट कोड वोल्यूम-1, हरियाणा सिविल सेवा पेंशन रूल्स 2016, विश्वविद्यालय के एक्ट एंड स्टेट्यूट, इनकम टैक्स, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम, एचएयू टीए रूल्स, हरियाणा सिविल सर्विस सामान्य रूल्स, हरियाणा सिविल सर्विस पे रूल्स आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी ताकि आहरण एवं वितरण अधिकारी के काम में भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। वित्त नियंत्रक एवं प्रशिक्षण के आयोजक डॉ. नवीन जैन ने मुख्यातिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के चलते पिछले दो सालों में पहली बार इस प्रशिक्षण को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया गया है। पाठ्यक्रम संयोजिका डॉ. मंजू मेहता ने बताया कि प्रशिक्षण में विश्वविद्यालय व बाहर से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जो अपने व्यक्तव्य देंगे। मंच का संचालन डॉ. जयंती टोक्स ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह सहित निदेशालय के कर्मचारी व अधिकारी भी मौजूद रहे।

News Hub