नगर निगम की टीम पुरानी सब्जी मंडी में अवैध निर्माणा गिराने पहुंची, लोगों ने खुद गिरा दिए कच्चे मकान

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार नगर निगम की टीम पुरानी सब्जी मंडी में डोगरान मौहल्ला पुलिस चौकी के पास बने अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची। नगर निगम की टीम को देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। टीम के अधिकारियों ने लोगों से कहा कि जो अवैध निर्माण किया हुआ है उसे खुद गिरा ले नहीं तो जेसीबी की सहायता से गिराया जाएगा। इस पर लोगों ने अपने कच्चे मकान को गिराना शुरू कर दिया। कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। उसके बाद टीम वापस चली गई।
साउथ बाइपास पर अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
कई बार आ चुकी है शिकायत
नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पुरानी सब्जी मंडी पहुंचे। जहां पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। अधिकारियों ने वहां पर रह रहे लोगों को कहा कि या तो खुद अवैध निर्माण को तोड़ दो नहीं तो जेसीबी से तोड़ा जाएगा। इस बात को लेकर महिलाओं ने अधिकारियों का विरोध भी किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में लोगों ने खुद अपने कब्जे मकान को गिराना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि काफी समय से नगर निगम के पास शिकायत आ रही थी कि लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। उस पर संज्ञान लेते हुए आज यह कार्रवाई की गई है।
काफी समय से रह रहे है
वहां पर रहने वाले लोगों ने बताया कि वे काफी समय से यहां पर रह रहे है। तीन पीढ़ियों से यहां पर रह रहे है। उनका कहना है कि ढोल बजाकर अपना गुजारा कर रहे है। कोरोना काल में कोई काम धंधा न मिलने से भूखे मरने की नौबत आ गई है। अब नगर निगम के अधिकारी उनके मकान तोड़ने के लिए आए है। हमें अभी तक कोई नोटिस नहीं दिया गया।