हिसार में गिरा रात का पारा, पहली बार 7.2 डिग्री पर आया, इस दिन से होगी बारिश
Hisar News : हिसार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार 7.2 डिग्री पर पारा रात का पारा दर्ज किया गया। वहीं आगामी दिनों मे बारिश होने की संभावना बन रही। चलिए जानते हैं इसके क्या कहना है मौसम विशेषज्ञों के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : उत्तर-पश्चिम दिशा (north-west direction) से लगातार चल रही ठंडी हवाओं ने हिसार समेत पूरे क्षेत्र में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को हिसार प्रदेश (hisar weather) का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे कम रीडिंग है। रात का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण अभी गर्मी का अहसास बना हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान (hisar latest weather) 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
आगमी दिनो में शुष्क रहने की संभावना
सुबह के समय हवा की रफ्तार कम होने के कारण वातावरण में हल्का कोहरा दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के शेष दिनों में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। प्रदूषण से बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, एक्यूआई 438 तक पहुंचा
शहर का एक्यूआई लेवल बढ़ रहा
ठंड बढ़ने के साथ शहर में वायु प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान हिसार का अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स (air quality index) 438 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं औसत एक्यूआई 233 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। हवा की गति कम होने के कारण प्रदूषण के सूक्ष्म कण वातावरण में नीचे की सतह पर ही जमा हो रहे हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
फिजिशियन डॉ. अजय महाजन (Physician Dr. Ajay Mahajan) के अनुसार, सुबह के समय और प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में सक्रिय होंगे
पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय, बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
डॉ. चंद्रमोहन, आईएमडी के नारनौल सब सेंटर (Dr. Chandramohan, Narnaul Sub Centre of IMD) के नोडल ऑफिसर के अनुसार, दिसंबर के शुरुआती 15 दिनों में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली (NCR-Delhi) के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 3 और 4 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हरियाणा (North Haryana) के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर और बढ़ेगा।
