हिसार में पुराने दिल्ली रोड को बनाया जाएगा सिक्स लेन, करीब 40 करोड़ होंगे खर्च
HR Breaking News (Hisar News) हिसार में दिल्ली रोड पर हर रोज हजारों वाहनचालकों का आवागमन होता है। मुख्य मार्ग होने की वजह से यहां पर भारी भीड़ लगी रहती है, लेकिन अब प्रदेश सरकार की ओर से हिसार में पुराने दिल्ली रोड को सिक्स लेन में तब्दील करने की तैयारी चल रही है, जिस पर तकरीबन 40 करोड़ खर्च हो सकता है। खबर में जानिए हिसार के रोड प्रोजेक्ट के बारे में-
प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे इतने रुपये (Hisar News Update)
सिविल अस्पताल के पास से आने-जाने वाले वाहनचालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। क्लॉथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक मौजूदा चार लेन सड़क को 6 लेन बनाने के प्रोजेक्ट की मंजूरी मिल गई है। इस पर 43 करोड़ 35 लाख 48000 खर्च किए जाने वाले हैं। सड़क के चौड़ीकरण से इस रास्ते पर यातायात सुगम होगा।
सिरसा रोड है अभी 4 लेन रोड (Sirsa Road 4 Lane)
सिरसा रोड पर अभी मौजूदा समय में फोरलेन की सड़क है, जिसमें सड़क को चौड़ा करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केट कमेटी के साथ कई विभाग की जमीन को शामिल किया जाने वाला है। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार सड़क आधारभूत स्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कार्य में जुटी हुई है। पुराने दिल्ली रोड का उन्नयन इस दिशा में एक जरूरी कदम है।
सड़क प्रोजेक्ट के दौरान पेड़ बचाना होगी बड़ी चुनौती
सड़क को 6 लेन करने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। सड़क को चौड़ा करने के साथ ही सड़क पर मौजूदा पेड़ को बचाना भी एक चुनौती होगी। अभी वाहन आरोप से साइड से निकल जाते हैं, लेकिन अब सड़क चौड़ी होगी तो यह पेड़ बचाना बेहद जरूरी है। पुराने पेड होने की वजह से रोड पर लोगों को यह काफी मदद करते हैं।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कही ये बात
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का कहना है कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत कामों में जुटी हुई है। सरकार का मकसद है नई सड़के बनाने के साथ मौजूद सड़कों को बेहतर बनाना है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
