hrbreakingnews.com

हिसार में बिजली निगम का पायलट प्रोजेक्ट, बिजलीघर खुद बनाएगा बिजली, खेतों के लिए होगी इस्तेमाल

Hisar News : शहर में बिजली निगम की और से पायलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत बिजलीघर अब खुद बिजली बनाएगा। जो खेतों के लिए इस्तेमाल हो सकेगी। चलिए जानते हैं इसक बारे में विस्तार से। 
 
हिसार में बिजली निगम का पायलट प्रोजेक्ट, बिजलीघर खुद बनाएगा बिजली, खेतों के लिए होगी इस्तेमाल

HR Breaking News (Hisar News) : बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने नई पहल की है। अब 33 केवी बिजलीघरों पर स्थापित सोलर प्लांट से बिजली तैयार होगी और इसका इस्तेमाल आसपास के गांवों में कृषि कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके लिए बिजलीघरों के परिसर में खाली पड़ी जमीन पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट (pilot project) के तहत दक्षिण हरियाणा के छह बिजलीघरों में कुल 6.5 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

0.9 और 1 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट किए तैयार 

इस परियोजना में हिसार जिले के चूली बागड़ियान (Chuli Bagdiyan) और स्याहड़वा (Syahdwa) के 33 केवी बिजलीघरों को भी शामिल किया गया है। यहां क्रमश 0.9 और 1 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट तैयार किए गए हैं। इन प्लांटों से उत्पादित बिजली को बिजलीघरों के 11 केवी एग्रीकल्चर फीडरों से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से आसपास के गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्यूबवेल और कृषि पंपों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

खाली जमीन से होगा बिजली उत्पादन

इस परियोजना की (hisar bijli nigam news) खास बात यह है कि बिजली निगम को सोलर प्लांट लगाने के लिए अलग से जमीन की व्यवस्था नहीं करनी पड़ी। 33 केवी सब स्टेशनों के परिसर में उपलब्ध खाली जगह का इस्तेमाल बिजली उत्पादन के लिए किया गया है। दिन के समय सोलर पैनलों पर धूप पड़ने से बिजली तैयार होगी। इसके बाद इसे संबंधित 11 केवी कृषि फीडरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर वितरित किया जाएगा।

लंबी दूरी तक  बिजली पहुंचाने की जरूरत कम होगी

इस व्यवस्था से बिजली (Bijli nigam) की आपूर्ति के लिए लंबी दूरी तक बिजली पहुंचाने की जरूरत कम होगी। इससे ग्रिड पर निर्भरता और ट्रांसमिशन के दौरान होने वाले बिजली नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, कृषि क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

एग्रीकल्चर फीडरों के जरिए गांवों में होगी सप्लाई

बिजली निगम के एसई अविनाश यादव (SE of Electricity Corporation Avinash Yadav) का कहना है कि हिसार सर्कल के चूली बागड़ियान और स्याहड़वा को भी पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। 33 केवी बिजलीघरों के पास उपलब्ध खाली जमीन पर सोलर पैनल लगाकर उनसे तैयार बिजली को एग्रीकल्चर फीडरों के जरिये आसपास के गांवों में सप्लाई किया जाएगा।