हिसार वालों को बड़ी सौगात, नए रिंग रोड से कनेक्ट होगा राजगढ़ रोड बाइपास, बनाया जाएगा नया ट्रंपेट इंटरचेंज
Hisar News - हिसार में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है अब कई बड़े प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ रहे हैं हिसार वालों के लिए एक और बड़ी गुड न्यूज़ है दरअसल रिंग रोड (New Ring Road in Hisar) को राजगढ़ रोड बाईपास से जोड़ने के लिए नया ट्रंपेट इंटरचेंज यानी संगीत वाद्ययंत्र तुरही आकर का जंक्शन बनाया जाएगा। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से
HR Breaking News - हिसार में प्रस्तावित रिंग रोड को राजगढ़ रोड बाईपास से जोड़ने के लिए नया ट्रंपेट इंटरचेंज आकार का जंक्शन बनाया जाएगा। इस नए जंक्शन के बनने से रिंग रोड और मौजूदा राजगढ़ रोड बाईपास (Hisar Rajgarh Road Bypass) के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से शहर के बाहरी सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव भी कम होगा।
सिग्नल पर वाहन चालकों को नहीं पड़ेगा रुकना -
ट्रंपेट इंटरचेंज (New Trumpet Interchange) के डिजाइन को मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डीकंजेशन कमेटी के सदस्य के मुताबिक, प्रस्तावित डिजाइन में रिंग रोड को राजगढ़ रोड बाईपास में इस तरह जोड़ा जाएगा कि वाहनों को रोकने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही तीखे मोड़ से भी बचाते हुए इसे तैयार किया जाएगा। इससे रिंग रोड से बाईपास की तरफ जाने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा।
इसके अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को भी एक नया मार्ग मिलेगा। इसके निर्माण से सिग्नल पर वाहन चालकों को रोकने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
रिंग रोड निर्माण के लिए हरियाणा ने मंजूर किया बजट -
हिसार (Hisar News) में बनने वाले रिंग रोड को लेकर हरियाणा सरकार की ओर से अपने हिस्से का बजट मंजूर किया जा चुका है। ऐसे में रिंग रोड के साथ ट्रंपेट इंटरचेंज को भी भविष्य की सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इसके जरिए शहर के बाहरी हिस्से में यातायात को व्यवस्थित करने और अंदरूनी सड़कों पर ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजना है। इससे दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शहर में एंट्री नहीं करनी होगी। राजगढ़ रोड और साउथ बायपास (Hisar Rajgarh Road and South Bypass) पर जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
ट्रंपेट इंटरचेंज का मतलब क्या होता है?
चलिए समझते हैं क्या होता है ट्रंपेट इंटरचेंज। दरअसल, ट्रंपेट इंटरचेंज (Trumpet Interchange in Hisar) एक आधुनिक ग्रेड- सेपरेटेड सड़क जंक्शन होता है। आमतौर पर इसमें तीन लेग होते हैं और अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को सड़क पार करने की बजाय रैंप के जरिए अपने गंतव्य की तरफ जाने की सुविधा मिलती है।
नया ट्रंपेट इंटरचेंज बनने से सड़क कनेक्टिविटी होगी मजबूत -
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा (PWD Minister Ranbir Gangwa) ने कहा कि प्रस्तावित इंटरचेंज को कम लागत से आधुनिक और उपयोगी सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की पहल की तौर पर देखा जा रहा है। इंटरचेंज बनने के बाद रिंग रोड राजगढ़ रोड बाईपास और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
