हिसार में सड़कों की हालत में होगा सुधार, कोहरे के मौसम से पहले बनाई जाएंगी सफेद लाइनें
HR Breaking News (hisar roads projects) हरियाणा के हिसार जिले में अब सड़कों की हालत में सुधार के लिए तैयारी की जा रही है। अब कुछ ही दिनों में सर्दियों के आगमन से धुंध की एंट्री हो जाएगी। ऐसे में कोहरे के मौसम से पहले ही सफेद लाइनें बिछाई जाने वाली है। अब सर्दियों (hisar roads projects) में कोहरे से पहले ही हिसार में सड़कों की हालत में सुधार किया जाने वाला है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
नगर निगम, नगर परिषदों को निर्देश जारी
सड़कों की व्यवस्था के सुधार के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से तैयारियां शुरू की गई हैं। नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को निर्देश (Instructions to municipalities) जारी किए गए हैं कि सड़कों पर सफेद पट्टियां बनाने, जेब्रा क्रॉसिंग ठीक करने और गड्ढे भरे जाए। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली को जांचने और खराब ट्रैफिक साइन बोर्ड बदलने को कहा गया है।
अधिकारियों को सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश जारी
निदेशालय की तरफ से इस बारे में नगर निगम आयुक्त (Municipal Corporation Commissioner), जिला नगर आयुक्त और नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों एवं सचिवों को लेटर जारी किया गया है। ऐसे में अधिकारियों को सर्दी से पहले ही सारे जरूरी सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के लिए सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
सड़कों पर जरूरत के हिसाब से सेंटर लाइन, एज लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग की मार्किंग (Marking of zebra crossing) करवाई जाने वाली है। साथ ही कैट-आई यानी चमकने वाले रिफ्लेक्टर भी लगाए जाने वाले हैं, जिससे घने कोहरे और कम दृश्यता के दौरान वाहन चालक सड़क की दिशा समझ सकेंगे।
स्कूलों के पास होगी विशेष निगरानी
निदेशालय की ओर से स्कूलों, कॉलेजों और दुर्घटना से जुड़े इलाकों में सेफ्टी व्यवस्था को मजबूत (strengthen safety system) करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां क्षतिग्रस्त, गायब या धुंधले पड़ चुके ट्रैफिक साइन बोर्डों की पहचान हो सकेगी। जरूरत के मुताबिक उनकी मरम्मत करवाने के साथ नए बोर्ड भी लगाए जाने वाले हैं।
साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान कर खास मरम्मत अभियान चलाया जाने वाला है। अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सड़क की खराब स्थिति की वजह से किसी वाहन चालक को दिक्कत न हो।
बंद स्ट्रीट लाइटें 24 घंटे में करनी होंगी चालू
कोहरे में सड़क हादसों के खतरों पर गौर करते हुए निकाय अधिकारियों (civic officials) को अपने क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली जांचने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को 24 घंटे के अदंर चालू कराना होगा। प्रशासन की ओर से अभी तक जिन स्थानों पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है, वहां अतिरिक्त लाइटें लगाई जाने वाली है। अधिकारियों को पूरी व्यवस्था की जांच करनी होगी।
नगर निगम के एमई (ME of Municipal Corporation) का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से सड़क सुरक्षा संबंधी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं तय निर्देशों के अनुसार पूरी की जाने वाली है।
