रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटने का ऐलान
हिसार जिले में रोडवेज कर्मचारिय हड़ताल पर है। आज दूसरा दिन है और कर्मचारी काम पर नहीं लौटे हैं। दरअसल, रोडवेज कर्मचारी रात्रि भत्ता, मेडिकल भत्ता और एलटीसी के भुगतान को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। महाप्रबंधक के साथ बैठक है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय भत्तों के भुगतान की मांग पर हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। महाप्रबंधक के साथ सांझा संघर्ष समिति की बैठक में कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकलने से कर्मचारियों (employees news) में नाराजगी है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
सालों से नहीं हुआ बकाया वित्तीय लाभों का भुगतान -
सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुई हड़ताल (strike news) में वर्कशॉप, क्लर्क, स्वीपर, चालक और परिचालक वर्ग के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान रात्रि भत्ता, मेडिकल भत्ता (medical allowance), LTC सहित अन्य लंबित वित्तीय देयकों के भुगतान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से बकाया वित्तीय लाभों का भुगतान न होना उनके साथ अन्याय है।
मांग मनवाने के लिए हड़ताल पर बैठे कर्मचारी -
समिति के प्रेस प्रवक्ता संदीप जैनावास ने कहा कि कर्मचारी केवल अपने जायज हकों की मांग कर रहे हैं। जब तक सभी लंबित वित्तीय लाभों (allowance update) का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे।
इस दौरान समिति प्रधान जोगेंद्र पंघाल, बजरंग लाखा, कर्मवीर मसूदपुर, जितेंद्र शर्मा, पवन कनोह, अमित जुगलान, अरुण शर्मा, राजेश जांगड़ा और नरेंद्र खरड़ सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
