hrbreakingnews.com

हिसार डिपो में रोडवेज बसों की कमी, 33 बस कंडम होने से 10 रूट प्रभावित

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि रोडवेज विभाग की तरफ से अपने यात्रियों को सही सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए काफी खास कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में एक नया मामला सामने आया जिसमें पता चला है कि हिसार रोडवेज डिपो में भी बसों की कमी हो गई है और लगभग 33 बस कंडम होने की वजह से लगभग 10 रूट प्रभावित हुए हैं। चलिए जान लेते हैं हिसार रोडवेज डिपो को लेकर सामने इस नहीं अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी। 
 
हिसार डिपो में रोडवेज बसों की कमी, 33 बस कंडम होने से 10 रूट प्रभावित

HR Breaking News (Haryana Roadways) हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से अपने यात्रियों को सही सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नई-नई बस सेवाएं शुरू की जा रही है, लेकिन हिसार रोडवेज डिपो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बताया गया है कि डिपो में बसों की कमी होने की वजह से काफी सारे रूट पर प्रभावित हो रहे हैं। तकरीबन 2 महीने पहले डिपो की 33 बसों की हालत खराब होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया जिसकी वजह से रोडवेज डिपो में बसों की संख्या कम हो गई। 2 महीने पहले हिसार रोडवेज डिपो (Hisar Roadways Depot) में लगभग 260 बसें समिति लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 230 के आसपास रह गई है। 


नई रोडवेज बसों की मांग


रोडवेज डिपो में बसों (Buses at the roadways depot) की कमी को दूर करने और रूटों पर बसों के संचालक को सही रखने के लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से मुख्यालय से 35 नई रोडवेज बसें मांगी गई है और अब मुख्यालय से बसें मिल जाने के बाद ही यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है। 


बसों की संख्या कम होने का असर सबसे ज्यादा ग्रामीण रूटों पर दिखाई दे रहा है। कई गांवों में जहां दिन भर में दो बसों का संचालन किया जाता था वहां एक बस से ही काम चलाया जा रहा है। इस वजह से यात्रियों को काफी लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ जाता है और नौकरी पेशा लोगों, पढ़ने वाले बच्चे तथा रोजाना शहर में अप डाउन करने वाले लोग इस समस्या की वजह से काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। 


नई रोडवेज बस मिलने से राहत की संभावना 


रोडवेज विभाग (Roadways Department) की तरफ से बसों की कमी दूर करने के लिए मुख्यालय से 35 नहीं रोडवेज बसों की डिमांड की गई है। इन बसों के मिलने से रोडवेज डिपो में बसों की संख्या (Number of buses in the roadways depot) बढ़ाने में मदद मिल सकती है। नई रोडवेज बस मिल जाने से उन रूटों पर भी सेवाएं सही की जाएगी जहां अब यात्रियों को सफल के दौरान परेशानी करनी पड़ रही है। नई रोडवेज बस कितने दिन बाद मिलेगी और इसे कितने दिन बाद रूटों पर भेजा जाएगा यह सब मुख्यालय से मंजूरी और उपलब्धता पर निर्भर करेगा। फिलहाल यात्रियों को बसों की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। 


रोडवेज अभी बाकी तरफ से जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार पर्याप्त बस होना भी बेहद जरूरी है। रोडवेज डिपो में बसों (buses in the roadways depot) की संख्या कम होने की वजह से लगभग 10 रूट प्रभावित हो रहे है। ऐसे में एक बस खराब होने या किसी अन्य वजह से उपलब्ध नहीं होने पर भी रूट प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। 


इन रूटों पर पड़ा असर


हिसार से आदमपुर के 8 चक्कर कम किए गए और हिसार से घिराए के चार चक्कर कम किए गए, हिसार से बालसमंद के 5 और हिसार से राजली के 4, हिसार से चानौत के 2, हिसार से भुना के 2, हिसार से उकलाना के 2, हिसार से टोहाना के 2 और हिसार से सुल्तानपुर के लिए भी दो चक्कर कम किए गए हैं। हिसार से स्याहड़वा के भी 2 चक्कर कम कर दिए गए है।