home page

प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का हल करवाने पर प्रदेशाध्यक्ष कुण्डू को सम्मानित किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से कैंट की हनुमान कॉलोनी स्थित दिव्य ज्योति सेंट्रल स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू को सम्मानित किया गया। संघ के जिला प्रधान महाबीर यादव व स्कूल डायरेक्टर अनिल शर्मा सातरोडिय़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष
 | 
प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का हल करवाने पर प्रदेशाध्यक्ष कुण्डू को सम्मानित किया

एचआर ब्रेकिंग न्यूज। हिसार में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से कैंट की हनुमान कॉलोनी स्थित दिव्य ज्योति सेंट्रल स्कूल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू को सम्मानित किया गया। संघ के जिला प्रधान महाबीर यादव व स्कूल डायरेक्टर अनिल शर्मा सातरोडिय़ा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू पहली बार 1991 में ब्लॉक प्रधान बने थे और कई वर्षों तक लगातार स्कूलों के लिए ब्लॉक प्रधान की ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाई। उसके बाद लगातार तीन बार प्राइवेट स्कूल संघ हिसार के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया और अब लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन करते हुए प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की अनदेखी की तो वे अन्य साथियों को साथ लेकर सड़कों पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटे।

DU Admission 2021 : 13 कोर्सिस के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय आयोजित करवाएगा एंट्रेंस, 90 हजार सीटों पर होंगे एडमिशन

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रदीप यादव ने किया। इस दौरान संघ के संरक्षक तेलूराम रामायणवाला व जिला प्रधान महाबीर यादव ने प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू को स्मृति चिह्न व बुके भेंट कर सम्मानित किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने स्कूल संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनकी पगड़ी को कभी झुकने नहीं देंगे और आगे भी प्राइवेट स्कूलों की मांगों को हल करवाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान संजय धत्तरवाल ने सभी खंड प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसरी पर प्रांतीय उपप्रधान बलराज मुवाल व सतीश वर्मा, जिला उपप्रधान रोहताश देवां, बरवाला खंड अध्यक्ष राजेंद्र अत्री, नारनौंद अध्यक्ष जगदीश भैंरों, उकलाना अध्यक्ष रवि बिश्रोई, बास अध्यक्ष बलवीर वर्मा, हिसार प्रथम अध्यक्ष प्रदीप यादव, हांसी अध्यक्ष रविंद्र अत्री, उपप्रधान प्रदीप पूनिया, हिसार द्वितीय अध्यक्ष सीताराम, राजेश गौतम, सुशील रंगा, अनिल हांसी, अजय खुडिया, तिलकराज, होशियार सिंह लाडवा, हरिओम नारनौंद, ईश्वर बुरे, बीर सिंह, भीम गोयल, अंगद, अशोक बास, महेंद्र बनभौरी, कर्मवीर शर्मा, कुलदीप, बलजीत, शेर सिंह, राजपाल सहित भारी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद थे।