hrbreakingnews.com

हिसार डिपो मे पिछले 10 माह से पुरानी बसों में नही लगे टायर, रूट प्रभावित

Hisar News : रोडवेज डिपो में पिछले 10 माह से पुरानी बसों के लिए नए टायर नहीं आए है। जिसके कारण कई रूट प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं कब तक बसों के टायर आने की उम्मीद है। 
 
हिसार डिपो मे पिछले 10 माह से पुरानी बसों में नही लगे टायर, रूट प्रभावित

HR Breaking News (Hisar News) : रोडवेज बसों (hisar roadways news) के संचालन में अब टायरों की कमी बाधा बनने लगी है। हिसार डिपो में पिछले 10 माह से नए टायर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में पुराने टायरों (hisar bus stand news) के सहारे बसों को चलाना मुश्किल हो रहा है। कई बसें टायरों की कमी के चलते रूटों पर नहीं भेजी जा पा रही हैं। टायर खरीद का मामला हाई पावर परचेज कमेटी की मंजूरी के इंतजार में अटका हुआ है, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

फरवरी में समाप्त हो गया था टेंडर

रोडवेज अधिकारियों (roadways latest update) के अनुसार, टायरों की खरीद के लिए जारी पिछला टेंडर फरवरी में समाप्त हो गया था। टेंडर की अवधि एक साल होती है। इसके बाद मुख्यालय स्तर पर प्रदेश के सभी डिपो के लिए एक साथ नए टायरों की खरीद प्रक्रिया शुरू की जाती है। खरीद को हाई पावर परचेज कमेटी से स्वीकृति मिलना जरूरी है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली इस कमेटी की मंजूरी नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

नई बसों के टायर उतारकर पुरानी में लगाए

डिपो में बसों (hisar latest news) का संचालन जारी रखने के लिए फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था अपनाई जा रही है। हाल ही में हिसार डिपो को नई बसें मिली हैं, लेकिन इनकी बॉडी तैयार होने और पासिंग की प्रक्रिया में एक से दो माह का समय लगना है। ऐसे में अधिकारियों ने नई बसों से टायर निकालकर पुरानी बसों में लगाए हैं, ताकि उन्हें रूटों पर चलाया जा सके। टायरों की कमी के कारण डिपो को इस तरह की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

यूनियनों ने भी उठाया मुद्दा

रोडवेज कर्मचारी यूनियनों की ओर से भी टायरों की उपलब्धता का मुद्दा उठाया जा चुका है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने बसों के लिए पर्याप्त टायर उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। वहीं, स्थानीय अधिकारी भी नई खरीद को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल (Rahul Mittal, General Manager, Hisar Depot) ने बताया कि टायर खरीद के लिए हाई पावर परचेज कमेटी (High Power Purchase Committee) की मंजूरी अभी बाकी है। स्वीकृति मिलने के बाद ही डिपो में नए टायरों की आपूर्ति हो सकेगी।