हिसार में गर्मी से मिलेगी राहत, 6 दिन में 3 बार बिगड़ेगा मौसम, इस दिन बारिश की संभावना
HR Breaking News (Hisar Weather) : मानसून की विदाई के बाद अब मौसम (hisar me barish) ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हिसार (hisar latest weather update) लगातार तीसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 23. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य 1.3 डिग्री अधिक है।
7 से 12 अक्टूबर के बीच बदलेगा मौसम (hisar ka mausam)
दिन में बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में जल्दी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 7 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से आसमान में बादल छाने के साथ तेज हवाएं चल सकती है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है।
सीजन की पहली बर्फबारी होने की संभावना (hisar me kb hogi barish)
मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर केवल बारिश तक सिमित नहीं रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में सीजन की पहली बर्फबारी होने की संभावना दिखाई दे रही है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवा में मैदानी क्षेत्र की ओर पहुंचेगी। इसी से दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ रात में ठंडक बढ़ना शुरू हो सकती है।
तापमान गिरवाट होगी (latest wather hisar)
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्र मोहन के अनुसार 13 अक्टूबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उसके बाद अक्टूबर के अंतिम दिनों 21 से 31 अक्टूबर के बीच 3 से 4 पश्चिमी विक्षोभ एक साथ एक्टिव होंगे। जिससे पूरे हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव (haryana me barish kb)
उन्होंने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्टूबर को सक्रिय हो सकता है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 10 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है। वहीं तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 11 से 12 अक्टूबर को एक्टिव होगा। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी लाखों में तेज हवाओं के साथ भारी होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
