हिसार रेलवे स्टेशन पर नए फुटओवर ब्रिज का काम शुरू, 10.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च
HR Breaking News (Hisar News) : रेलवे स्टेशन (hisar railway station news) पर यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए फुटओवर ब्रिज का निर्माण तेज कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर 1 से 6 तक यात्रियों की आवाजाही (hisar railway station) को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे ब्रिज के तहत अब गर्डर रखने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए रेलवे की ओर से अलग-अलग समय पर करीब आधे घंटे का पावर ब्लॉक लिया जा रहा है ताकि निर्धारित हिस्सों में सुरक्षित तरीके से निर्माण किया जा सके।
पावर ब्लॉक लेकर गर्डर स्थापित किए जा रहे
निर्माण के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1-2 और 3-4 पर गर्डर रखे जा रहे हैं। इसके लिए पांच टन क्षमता वाली क्रेन की मदद ली जा रही है। काम की जरूरत के अनुसार कभी प्लेटफार्म नंबर 1-2 तो कभी तीन-चार पर पावर ब्लॉक (power block) लेकर गर्डर स्थापित किए जा रहे हैं। करीब 10.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई 6 से बढ़ाकर 12 मीटर की जाएगी
रेलवे स्टेशन (hisar latest news) पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज की चौड़ाई 6 मीटर से बढ़कर 12 मीटर की जाएगी। इससे ब्रिज पर यात्रियों के आने जाने के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध होगी। ट्रेन के आने और जाने के समय प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में भी यात्रियों को आने जाने में आसानी होगी।
आपस में जुड़ेंगे 6 प्लेटफॉर्म
पहले स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म नंबर 1 (Hisar Railway Station Platform No. 1) से 2 और तीन तक ही पहुंचने की सुविधा थी। अब नए निर्माण के तहत प्लेटफार्म नंबर 1 से 6 तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों, खासकर ट्रेन बदलने वाले लोगों को राहत मिलेगी। ब्रिज बनने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए आसानी होगी।
