hrbreakingnews.com

diwali 2026 date : 2026 में दिवाली कब है, जानिए सही तारीख, इस दिन होगी गोवर्धन पूजा

diwali 2026 date : दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। जैसे-जैसे साल 2026 आगे बढ़ रहा है वैसे ही लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस बार दिवाली कब मनाई जाएगी? अगर आप भी दिवाली की सही तारीख और गोवर्धन पूजा की डेट जानना चाहते हैं तो लिए जान लेते हैं दीपावली 2026 से लेकर गोवर्धन पूजा तक की पूरी जानकारी।
 
diwali 2026 date : 2026 में दिवाली कब है, जानिए सही तारीख, इस दिन होगी गोवर्धन पूजा

HR Breaking News : (diwali 2026 date) भारत देश में काफी धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है और घरों की सजावट से लेकर मां लक्ष्मी की पूजा करने तक हर कोई इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करता रहता है। अबकी बार लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि साल 2026 में किस तारीख को दिवाली (diwali 2026) मनाई जाएगी और गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) कब होगी? जब तक अगर आप भी दिवाली की सही तारीख और पूजा से जुड़ी जानकारी तथा गोवर्धन पूजा की तारीख जानना चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं 2026 के दिवाली पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।


नवंबर महीने में इस बार धनतेरस, छोटी दीवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज जैसे कई त्योहारों की बौछार होने वाली है। चलिए जान लेते हैं किस तारीख को कौन सा त्यौहार आने वाला है। 


धनतेरस का त्यौहार (The festival of Dhanteras)


दिवाली की शुरुआत 6 नंबर 2026 धनतेरस से ही हो जाएगी। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है और इस दिन भगवान जन्मोत्री माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोना चांदी के जेवरात बर्तन और नई वस्तु खरीदने की परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है। ज्यादातर लोग अपने घरों में इस दिन श्याम के समय यमदीप भी जलते हैं। अबकी बार धनतेरस की पूजा का मुहूर्त शाम 6:00 से रात 7:57 बजे तक रहेगा। 


छोटी दिवाली का त्यौहार (festival of Chhoti Diwali)


7 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। कई जगह इस दिन छोटी दिवाली या रूप चौदस से जुड़ी परम्पराएं निभाई जाएंगी। 


8 नवंबर को मुख्य दिवाली (Festival of Diwali)


भारत देश में अबकी बार दीपावली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक अमावस्या रहेगी और शाम को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त अबकी बार शाम 5:54 से लेकर 7:50 तक रहेगा। दिवाली की शाम घर की साफ सफाई के बाद दीपक जलाए जाते हैं और पूजा स्थल को सजाया जाता है। 


दीपावली के दिन लक्ष्मी और गणेश की पूजा क्यों की जाती है? (Worship of Lakshmi and Ganesha)


शुभ दीपावली के त्योहार पर माता लक्ष्मी की पूजा धन और समृद्धि की कामना के लिए की जाती है। भगवान गणेश को सुभिता और विग्रह दूर करने वाला माना जाता है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दीपावली का विशेष महत्व (Significance of Diwali) है। कई कारोबारी इस दिन व्यापार से जुड़ी चीजों की पूजा करते हैं। 


9 नवंबर को क्या रहेगा? 


अमावस्या तिथि 8 नवंबर की सुबह 11:27 से 9 नवंबर की दोपहर 12:31 तक रहने की जानकारी दिल्ली के पंचांग में दी गई है। इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इसी कारण गोवर्धन पूजा अगले दिन यानी 10 नवंबर को होगी। 


गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)


10 नवंबर2026, मंगलवार को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी और इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा से जुड़ी मान्यता भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन पर्वत से जुड़ी है। घरों और मंदिरों में गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है और इस पूजा का सही समय सुबह 6:40 से 8:50 तक बताया गया है। 


भैया दूज का त्यौहार (festival of Bhai Dooj)


भारत देश में भैया दूज का त्यौहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है और अबकी बार 11 नवंबर 2026 बुधवार के दिन भैया दूज के दिन दीपावली पर्व का समापन (Conclusion of the Diwali festival) होगा। इस दिन बहनें भाई की तिलक लगाकर उसकी सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। भाई अपनी बहन को उपहार देता है और परिवार में भाई-बहन के रिश्ते को लेकर इस त्यौहार का खास महत्व है।