Rashifal 10 November 2026: मिथुन वालों के अटके काम पूरे होंगे, धनु वालों को प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ
राशिफल 10 नवंबर 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए नए अवसर और कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। मेष (Aries) राशि वालों को कार्यक्षेत्र में एक से अधिक विकल्प मिल सकते हैं, लेकिन पारिवारिक तालमेल की कमी से टकराव संभव है। वृषभ (Taurus) वालों का सहज व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा और संपत्ति विस्तार के योग बनेंगे। कर्क (Cancer) वालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है, जबकि मिथुन (Gemini) वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है। कन्या (Virgo) वालों की पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं। वहीं धनु (Sagittarius) वालों को प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ मिलने के योग हैं और मीन (Pisces) वालों को नौकरी में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।
मेष : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : कार्यक्षेत्र में एक से अधिक विकल्प मिल सकते हैं। काम टलने से उलझन बढ़ेगी। नई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा महसूस करेंगे। पारिवारिक तालमेल की कमी से टकराव संभव है।
वृष : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : आपका सहज व्यवहार सबको अपना बना लेगा। विरोधी परास्त होंगे। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। परिचितों की मदद से खुशी मिलेगी। संपत्ति विस्तार के प्रबल योग हैं।
मिथुन : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। कामकाज को लेकर अधीनस्थों से टकराव संभव है। राजकीय मामले उलझने से चिंता हो सकती है। तय कार्यक्रम बदलने से समस्या हो सकती है।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : रचनात्मक कार्यों से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। धार्मिक आयोजन खुशी देंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन रास्ते से गुजरना होगा। जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : एक साथ कई काम करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में प्रगति संभव है, लेकिन जल्दबाजी में पूंजी गंवा सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। यात्रा के योग हैं।
कन्या : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : पुराने झगड़े और कार्यस्थल की समस्याएं सुलझने से राहत महसूस करेंगे। कामकाज में देरी से काम बिगड़ सकता है। साझेदारी में बड़ी योजना की शुरुआत करने का मन बनेगा।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। विवादित मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार से बड़ी राहत मिलेगी। करियर में बदलाव के प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : खींचतान के कारण काम में परेशानी आ सकती है। वैभव के सामानों पर बड़ा खर्च संभव है। निजी कामों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। परिवार और मित्रों की सुख-सुविधा का पूरा ध्यान रखेंगे।
धनु : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है। व्यर्थ के कामों में समय और धन बर्बाद हो सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से घरेलू मामले उलझ सकते हैं। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : कामकाज में देरी से मन परेशान हो सकता है। दौड़धूप करके अपना काम निकलवा लेंगे। विरोधियों की साजिश सामने आने से नुकसान से बचेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, लाभ निश्चित है।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : महत्वपूर्ण और नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। उच्च अध्ययन में बेहतर सफलता के आसार हैं। विरोधी समझौता करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन : शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : युवाओं को नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। भावनात्मक रिश्तों का गतिरोध दूर होगा और नजदीकी बढ़ेगी।
