Rashifal 11 October 2026: धनु वालों को अधिकारियों से तालमेल का लाभ, मीन वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी
Rashifal 11 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को करियर के बेहतर विकल्प मिलेंगे और नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। कर्क (Cancer) वालों के कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा, जबकि सिंह (Leo) वालों के पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। तुला (Libra) वालों को मित्रों के सहयोग से मानसिक उलझनों से राहत मिलेगी। धनु (Sagittarius) वालों को अधिकारियों से तालमेल का लाभ मिलेगा और सही समय पर लिए गए फैसले सफलता दिला सकते हैं। वहीं मीन (Pisces) वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।
मेष (Aries) : शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी : युवाओं को करियर के बेहतर विकल्प मिलेंगे। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक रहेंगे। अपने काम पर ध्यान दें। नए सौदों से व्यापार में सफलता मिलेगी। विरोधियों के बहकावे में न आएं।
वृषभ (Taurus) : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : मुश्किल में बड़ों का साथ राहत देगा। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। मजबूती से अपनी बात रखें, सभी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी टूटने से आर्थिक नुकसान संभव है।
मिथुन (Gemini) : शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : जोखिम भरे कामों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन नुकसान का डर रहेगा। कानूनी मामले कोर्ट के बाहर निपटाना फायदेमंद रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। थोड़े से प्रयास से बड़ी सफलता के आसार हैं।
कर्क (Cancer) : शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार होगा। व्यावसायिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें, नुकसान संभव है। भाग्य भरोसे रहते तो अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
सिंह (Leo) : शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : आसपास के माहौल में थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। सहकर्मी आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। नए कारोबारी सौदे मिलने से मुनाफा कमाएंगे।
कन्या (Virgo) : शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला : व्यावसायिक विस्तार को गति मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। कार्य विवादों से मन अशांत रहेगा।
तुला (Libra) : शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : मित्रों के सहयोग से मन की उलझन दूर होगी। परिवार के साथ समय बिताकर राहत महसूस करेंगे। संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न रहेगा। अचानक बड़ा लाभ मिलने से खुशी होगी।
वृश्चिक (Scorpio) : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : करियर में बदलाव का मन बनेगा। सामूहिक कार्यों में टीम वर्क से सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से कम प्रयास में भी बड़ी सफलता संभव है। व्यापार में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। शांत रहें।
धनु (Sagittarius) : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : अधिकारियों से तालमेल का लाभ मिलेगा। राजकीय कार्यों के सिलसिले में यात्रा संभव है। सपने साकार करने का समय है। सही समय पर लिया निर्णय सफलता दिलाएगा। बिखरे काम समेट लेंगे।
मकर (Capricorn) : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : अधिकारियों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा का योग है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर भारी खर्च की संभावना है। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के कारण मुश्किल हो सकती है। जोखिम न लें।
कुंभ (Aquarius) : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : जो लोग विरोध कर रहे थे, वे ही सहयोग के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक असहयोग के कारण काम बाधित हो सकते हैं। समय पर धन मिलने से अटका हुआ काम बनने की उम्मीद है।
मीन (Pisces) : शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल : अनुभव की कमी के कारण काम में अपेक्षित सुधार होना मुश्किल है। लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे, सतर्क रहें। सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
