Rashifal 2 October 2026: तुला वालों के रिश्ते मजबूत होंगे, मीन वालों को परिश्रम का लाभ मिलेगा
Rashifal 2 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को व्यावसायिक सौदों से लाभ होने के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कर्क (Cancer) वालों के पारिवारिक विवाद सुलझने के आसार हैं, जबकि तुला (Libra) वालों के भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। वृश्चिक (Scorpio) वालों के परिणय चर्चाओं में सफलता के योग हैं और धनु (Sagittarius) वालों के लिए नई योजना में पूंजी निवेश का सही समय है। वहीं मीन (Pisces) वालों को अपने परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा।
मेष — शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा : व्यावसायिक सौदे हाथ आने से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च संभव है। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।
वृष — शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : युवाओं को मनचाही सफलता के योग हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में निराशा हाथ लग सकती है।
मिथुन — शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : वैवाहिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। प्रॉपर्टी के विस्तार की संभावना है। प्रियजन से मनमुटाव दुखी कर सकता है। निजी कार्यों में रुकावट से निराशा बढ़ेगी। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा।
कर्क — शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : पारिवारिक विवाद सुलझने के आसार बनेंगे। अधीनस्थों को अपनी बात समझाने में सफलता मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। क्रोध से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। विपरीत माहौल में मन परेशान रहेगा। यात्रा सुखद रहेगी।
सिंह — शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : उहापोह छोड़कर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। साझेदारी में गतिरोध संभव है। मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक भागीदारी बढ़ सकती है।
कन्या — शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : लेनदेन को लेकर टकराव संभव है। विवादास्पद मामलों का समाधान होगा। तीखी टिप्पणी से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। शेयर्स में निवेश लाभदायी रहेगा। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
तुला — शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला : भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परस्पर सौहार्द बना रहने से परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यर्थ के मामलों में उलझने से मुश्किल बढ़ेगी। अधिकारियों की अनदेखी से मन दुखी होगा।
वृश्चिक — शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : भाग्य अनुकूल रहने से मन प्रसन्न होगा। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। कर्ज का बोझ कम हो सकता है। विरोधियों की योजना नाकाम रहेगी। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक रहेगी।
धनु — शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : विवादास्पद मसले सुलझाने में सफल रहेंगे। नई योजना में पूंजी निवेश का सही समय है। कार्यकुशलता के शानदार परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक चर्चाओं को गति मिलेगी। सूझबूझ से मुश्किल दूर होगी।
मकर — शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : नए सौदे मिलने की उम्मीद है। सोच-समझकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दूसरों की योजना जानकर खुद के काम में बदलाव का मन बनेगा।
कुंभ — शुभ अंक 6, शुभ रंग फिरोजी : साझेदारी में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव का अवसर मिलेगा। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। लापरवाही मुसीबत बन सकती है।
मीन — शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : अपनी योजनाओं को अमल में लाने में सफलता मिलेगी। आपके काम में नई सूझबूझ दिखाई देगी। विद्यार्थी बेहतर सफलता हासिल करेंगे। आपको अपने परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा।
