hrbreakingnews.com

Rashifal 21 September 2026: कन्या वालों का अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मीन वालों की बाधाएं दूर होंगी

 
Rashifal 21 September 2026: कन्या वालों का अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, मीन वालों की बाधाएं दूर होंगी

Rashifal 21 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते 12 राशियों के जातकों के लिए दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को विवादों से बचने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी, जबकि वृषभ (Taurus) वालों को अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कन्या (Virgo) राशि वालों का अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। वहीं मीन (Pisces) राशि वालों के कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होने और आय में बढ़ोतरी के योग हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष (Aries) — शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : बेवजह के विवादों से बचें, तनाव हो सकता है। अटक धन मिलने के प्रबल योग हैं। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगाड़ सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धैर्य रखें।

वृषभ (Taurus) — शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन करियर को नई दिशा देगा। निजी काम से यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। पुराने झगड़े व कानूनी विवाद सुलझने से राहत महसूस करेंगे।

मिथुन (Gemini) — शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : दुविधा से छुटकारा मिल सकता है। सहयोगियों के साथ तालमेल की कमी से काम अटक सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के भाग्योदय और उनकी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क (Cancer) — शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : समय पर काम पूरा करने के लिए भागदौड़ रहेगी। काम को टालने की आदत नुकसान कर सकती है। भूमि, भवन अथवा वाहन खरीदने का मन बनेगा। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह (Leo) — शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। व्यर्थ के झगड़ों से बचें, टकराव का कारण बन सकते हैं। बेवजह के सामान पर खर्च करेंगे। व्यावसायिक साझेदारी लाभदायी रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या (Virgo) — शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : जरूरी कामों पर खर्च संभव है। बातचीत में नरमी रखें, आपके रूखे व्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। विवादास्पद मामले सुलझेंगे।

तुला (Libra) — शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : कोर्ट-कचहरी के मामले परेशान कर सकते हैं। साझेदारी में चल रही उलझनें सुलझने के आसार बनेंगे। मनचाही नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कारोबार में सफलता मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक (Scorpio) — शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : कार्यस्थल पर अनुकूलता संभव है। पारिवारिक मामलों में कड़े फैसले लेने की जरूरत है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नए संपर्कों में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित करने की कोशिश करेंगे।

धनु (Sagittarius) — शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : नई कारोबारी योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मुश्किल हालात से जल्द छुटकारा मिलेगा। लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। अधूरे काम परिवार की मदद से पूरे होंगे।

मकर (Capricorn) — शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। छात्र परीक्षा को लेकर उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। व्यापार विस्तार की योजनाओं को नई गति मिलेगी। पैसों के लेनदेन में विवाद संभव है, सतर्क रहें।

कुंभ (Aquarius) — शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : ऑफिस में चल रही खींचतान से आपका काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यापार में टकराव से बचें। जरूरत के समय सहयोग नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन (Pisces) — शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होने के मजबूत योग हैं। तनाव का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।