hrbreakingnews.com

Rashifal 22 September 2026: वृषभ वालों के लिए नया काम शुरू करने का मौका, सिंह वालों को संतान के भाग्योदय से खुशी

 
Rashifal 22 September 2026: वृषभ वालों के लिए नया काम शुरू करने का मौका, सिंह वालों को संतान के भाग्योदय से खुशी

Rashifal 22 September 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के कामकाज का गतिरोध दूर होने के साथ पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। वृषभ (Taurus) वालों के लिए नए काम की शुरुआत के योग हैं, जबकि सिंह (Leo) वालों को संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। वहीं कन्या (Virgo) राशि वालों के लिए शिक्षा और सफलता से जुड़े अच्छे संकेत हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष (Aries) शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : कामकाज का गतिरोध दूर हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात की संभावना बनेगी। पिछली आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है।

वृषभ (Taurus) शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : सही समय पर लिए फैसले लाभदायक रहेंगे। साझेदारी में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पुराने झगड़ों का निपटारा संभव है। धार्मिक आयोजनों पर खर्च के योग बनेंगे। धैर्य रखें।

मिथुन (Gemini) शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च की संभावना है। दांपत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेने से बचें। आस्था बढ़ेगी।

कर्क (Cancer) शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : कार्यक्षेत्र की मुश्किलें दूर होने के आसार हैं। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ के योग हैं, साथ ही भागदौड़ करके आप अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

सिंह (Leo) शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च संभव है। दुविधा छोड़कर निर्णय लें, शुरुआत धीमी होने के बावजूद कामकाज में अच्छा लाभ और सफलता मिल सकती है।

कन्या (Virgo) शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। विवाद सुलझाने से सुकून मिलेगा। विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। आत्मविश्वास से की गई शुरुआत सफलता देगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

तुला (Libra) शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ और व्यापार विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) शुभ अंक 9, शुभ रंग काला : तनाव से मुक्ति मिलेगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। पारिवारिक समस्या सुलझाने से राहत मिलेगी। विरोधियों को उनकी ही चाल से मात देने में सफल रहेंगे। आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

धनु (Sagittarius) शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी : कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। भावनात्मक रिश्तों में मायूसी रहेगी। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है। अधिकारी आपकी गतिविधियों से नाराज हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : दुविधा के कारण बड़े फैसले लेने से बचें। अपने काम समय पर पूरे करें, अन्यथा बाद में परेशानी होगी। अटके कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। नए संपर्कों से लाभ की संभावना है।

कुंभ (Aquarius) शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। दूसरों की कमियां निकालने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।

मीन (Pisces) शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। नया काम शुरू करने के बजाय चल रहे काम पर ध्यान दें। तीखी बातों से सहकर्मी नाराज होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।