Rashifal 23 October 2026: कन्या वालों के वित्तीय मामले सुलझेंगे, कुंभ वाले नया काम शुरू करेंगे
Rashifal 23 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि लापरवाही से समस्याएं बढ़ सकती हैं। कर्क (Cancer) वालों के अटके काम पूरे होने और परिणय संबंधों में मधुरता बढ़ने के योग हैं। सिंह (Leo) वालों को नए सौदों से कारोबारी विस्तार में मदद मिल सकती है। कन्या (Virgo) वालों के वित्तीय मामले सुलझने की उम्मीद है, जबकि वृश्चिक (Scorpio) वालों को दीर्घकालिक योजनाओं के लिए धन की व्यवस्था करने में सफलता मिल सकती है। वहीं कुंभ (Aquarius) वाले नया काम शुरू कर सकते हैं।
मेष : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : आर्थिक मामलों की अनदेखी समस्या को जटिल बना सकती है। अधिकारियों से कहासुनी का भय रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों से मन में आक्रोश बढ़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : पारिवारिक मामले सुलझ सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। अति-आत्मविश्वास में आकर जोखिम मोल ले सकते हैं। आप पूरी गंभीरता से काम करेंगे, फिर भी गलतियों की संभावना रहेगी।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : निर्धारित योजनाएं यथासमय पूरी होती जाएंगी। आप सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको मुश्किलों से निपटने में कामयाबी भी मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : जोड़-तोड़ से अटके हुए काम पूरे कर लेंगे। आपका प्रदर्शन व उपलब्धियां शानदार रहेंगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से सुकून मिल सकता है। परिणय संबंधों में मधुरता का अहसास बढ़ेगा।
सिंह : शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। युवाओं को अध्ययन में सफलता मिलेगी। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है।
कन्या : शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : वित्तीय मामलों को वरीयता से सुलझाने के प्रयास सफल रहेंगे। करीबी लोगों के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। कीमती सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें, लापरवाही से नुकसान संभव है।
तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : अपने मन की बात कह देने से रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होने की उम्मीद है। उच्चाधिकारियों से मेलजोल तरक्की में सहायक हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : दीर्घकालिक योजना की शुरुआत के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था कर लेंगे। विवादास्पद मामलों में समझौता करना ही लाभदायी रहेगा। सफलता के नशे में अपनों की अनदेखी कर बैठेंगे।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला : आपका कठोर व आक्रामक रवैया तरक्की में बाधक बन सकता है। भावी योजनाओं पर बैठकों का दौर बना रहेगा। वक्त पर जिन लोगों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी, वे सहयोग नहीं कर पाएंगे।
मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : दूसरों के चक्कर में अपने काम की अनदेखी कर बैठेंगे। समय के साथ आपके काम करने के तरीके व विचारधारा में बदलाव आएगा। आयात-निर्यात के कारोबार से जुड़े लोग बड़ी सफलता पाएंगे।
कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : साझेदारी में टकराव दूर होने के आसार हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। व्यक्तिगत कार्यों के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ेगी।
मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में काम में देरी होगी। घरेलू जिम्मेदारियां आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
