hrbreakingnews.com

राशिफल 27 अक्टूबर 2026: सिंह वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता, मीन वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी

 
राशिफल 27 अक्टूबर 2026: सिंह वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता, मीन वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी

Rashifal 27 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। मेष (Aries) राशि वालों को भावनात्मक संबंधों में निराशा मिल सकती है, जबकि वृषभ (Taurus) वालों की योजनाएं स्पष्ट आकार लेने लगेंगी। मिथुन (Gemini) वालों को कारोबारी विस्तार के अवसर मिलेंगे। सिंह (Leo) वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं तुला (Libra) वालों को रुका हुआ धन मिलने और लाभदायक अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। मकर (Capricorn) वालों को जोखिम भरे कामों से दूर रहने की सलाह है। मीन (Pisces) वालों की सार्वजनिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ सकती है।

मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। दो विपरीत विचारों वाले लोगों में तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने से खुशी मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : आपकी योजनाएं स्पष्ट आकार लेने लगेंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार व मित्रों को पूरा समय देंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए व्यवस्था में सुधार और अतिरिक्त धन की जरूरत होगी।

मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : कारोबारी विस्तार के अवसर मिलेंगे। करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। निजी मामले सुलझाने में पूरी ताकत लगाएंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

कर्क : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : कानूनी मामले आपको परेशान कर सकते हैं। व्यावसायिक लेन-देन में विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी क्षमता लगानी पड़ सकती है।

सिंह : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बिना सोचे-समझे फैसला लेने से विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करेंगे। साझेदारी में काम करना लाभदायक रहेगा।

कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : अनिर्णय की स्थिति नुकसानदेह हो सकती है। मित्रों से मन की बात कहने से उलझनें दूर होंगी। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। पारिवारिक जरूरतों के लिए अतिरिक्त धन की जरूरत पड़ सकती है।

तुला : शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : रुका हुआ धन मिलने के साथ लाभदायक सफलता के आसार बनेंगे। मुश्किल कामों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। अपनों की मदद से जटिल काम सहज ही पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : अधिकारी आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। नई योजना बनाने के साथ अपनी प्राथमिकताएं तय करने की कोशिश करेंगे। घरेलू मामले धैर्य से निपटाएं, जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है।

धनु : शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : सामाजिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ शामिल होंगे। नए सौदे कारोबार के विस्तार में सहायक हो सकते हैं। सेहत में गिरावट के कारण काम में मन नहीं लगेगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

मकर : शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : जोखिम भरे कामों से दूर रहें, नुकसान की आशंका है। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में गलत राह पर चलने से साख खराब हो सकती है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें, व्यर्थ तनाव बढ़ सकता है।

कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सबकी सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। सौंपी गई जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे। अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था में बदलाव से परेशानी होगी। सार्वजनिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है।