hrbreakingnews.com

Rashifal 4 October 2026: तुला वालों की कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे, कुंभ वालों को अटका धन मिलेगा

 
Rashifal 27 September 2026: धनु वाले धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे, मकर वालों के अटके काम पूरे होंगे

Rashifal 4 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को भावनात्मक संबंधों में निराशा हो सकती है, जबकि वृषभ (Taurus) वालों को आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आने के संकेत हैं। मिथुन (Gemini) वालों के विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं। तुला (Libra) वालों की कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे और कुंभ (Aquarius) वालों को अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के योग हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।

मेष — शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। परिवार के सहयोग से बिखरे काम समेट लेंगे। टालमटोल की आदत नुकसानदेह हो सकती है। युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है।

वृष — शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, पुरानी बीमारी उभर सकती है। कारोबारी मंदी शुरुआत में झटका दे सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।

मिथुन — शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशानी में डाल सकता है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में सफलता संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में दबाव महसूस करेंगे।

कर्क — शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : निजी काम में बाहरी दखल से तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक खर्चों के चलते जरूरी काम बीच में रोकना पड़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह — शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : मेहमानों की आवाजाही रहेगी। घर व वाहन खरीदने का मन बनेगा। आपके मनमाने रवैये से सहकर्मी नाराज होंगे। दूसरों के कारण सेहत बिगड़ सकती है। मिल-जुलकर फैसले लेने की जरूरत है।

कन्या — शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : लोगों का साथ आपके काम में निखार ला सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। नौकरी में स्थायित्व एवं तरक्की मिलने के आसार हैं।

तुला — शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजी : महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र फैसला लेने की जरूरत है। देरी से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। विवादास्पद मुद्दों पर मिल-बैठकर फैसला लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।

वृश्चिक — शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : कारोबारी यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। कुछ अनचाहे सौदे करने पड़ सकते हैं। अदालती मामले सुलझने के आसार हैं। धैर्य बनाए रखें।

धनु — शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : कार्यक्षेत्र में नए-नए प्रयोग आपको अच्छा लाभ दिला सकते हैं। उलझे मामलों को कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर रहेगा। अपनों के साथ चल रहे गतिरोध को दूर करने का प्रयास करेंगे।

मकर — शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : नए संपर्कों में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित कर सकते हैं। दृढ़ निश्चय के साथ आप किसी भी मुश्किल का सामना कर लेंगे। विरोधी सफलता की राह में बाधा खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं।

कुंभ — शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत कर सकते हैं। मुश्किल हालात में संयम बनाए रखें। अटका धन मिलने के साथ आकस्मिक लाभ के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मीन — शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल : सपने साकार करने के लिए अनुकूल अवसर की तलाश पूरी होगी। लेन-देन के मामले सुलझने से राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर सुविधाओं का अभाव खटकेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।