home page

Love Horoscope : इन लोगों को मिलेगा अपने पार्टनर से बहुत बड़ा सरप्राईज

Love Horoscope : आज का दिन इन लोगों के लिए बहुत ही खास दिन है। आज इन लोगों का अपने पार्टनर से पूरा साथ मिलेगा। 

 | 
Love Horoscope : इन लोगों को मिलेगा अपने पार्टनर से बहुत बड़ा सरप्राईज

HR Breaking News (Delhi) : आज का दिन (26 मई ) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं


मेष:


आपका करीबी दोस्त आज अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। ये मौखिक नहीं बल्कि क्रिया कलापो के माध्यम से होगा। यह बहुत ही सूक्ष्म हो सकता है। ऐसी बातों के प्रति सचेत रहें। ये भी हो सकता है की ये दोस्ती प्यार में बदल जाए। तुरंत प्रतिबद्ध न हो। यह एक मोह हो सकता है, इसलिए और संकेतो की थोड़ी प्रतीक्षा करे।        

    
वृषभ:


आप पिछले काफी समय से किसी के जबर्दस्त प्रशंसक हैं लेकिन कुछ घटनाओं से आपको ऐसा लगा है कि आप ने उनके चक्कर में बस अपना समय व्यर्थ किया है, जिसपर आप इतना ध्यान और प्यार न्योछावर कर रहे हैं, वह इसके लायक नही है। उनसे बेहतर को ढूँढें। आपको कोई ऐसा साथी चाहिए जो आपको भविष्य की ओर देखने में मदद करे और जिसका मानसिक स्तर उच्च हो।    

ये भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया तगड़ा झटका, सुनाया फैसला   

      
मिथुन:


आज रोमांस के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको अपने पार्टनर को यह दिखाने की जरूरत है कि आप उन्हें या इस रिश्ते को गंभीरता से महत्व देते हैं। यह सही समय है कि आप इसके लिए अतिरिक्त कोशिश करें ताकि आपके पार्टनर को भी यह बात महसूस हो। आज आपकी रोमांटिक लाइफ एक अन्तरंग डिनर, किसी रोमांटिक भाव –भंगिमा या गिफ्ट से नए मुकाम पर पहुंच सकती है।          


कर्क:


आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में, आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए, इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें।            

    
सिंह:

आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है, जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे, क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है।        

ये भी पढ़ें : ये है बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन, 1939 में बदला गया था नाम


कन्या:

आज आपको अपने साथी के अचानक आये बदलाव के कारण को जानने में मदद मिलेगी। आप कुछ समय से उसपर कम ध्यान दे रहे थे। आज अपने साथी को लाड़ प्यार करने का दिन है। आज अपने साथी को लंबी सैर या खरीदारी पर लेकर जायें। एक साथ शाम का खाना खायें। अपने साथी को बधाई दे। आप वही ताजगी और चिंगारी अपने जीवनसाथी में देखेंगे।            

      
तुला:

आज आप विशेष रूप से आशावादी और कूटनीतिक महसूस कर रहे हैं, इसलिए आप अपने परिवार या अपने रिश्ते कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सक्षम होंगे। आपका साथी आपके बारे में गलत सोच सकता है और लंबित पड़ी कुछ शिकायत के साथ आ सकता है, लेकिन आप सहानुभूति तरीके से आसानी से इस समस्या को सुलझा लेंगे, जिससे की आपका रिश्ता और मजबूत होगा।          

            
वृश्चिक:

अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपनी पसंद को जाहिर करने के लिए आज का दिन बिलकुल अच्छा नही है। हो सकता है कि आपको गलत समझा जाए। उस समय तक इन्तजार करें जब तक सामने वाला आपसे खुद बात न करना चाहे। धीरज का फल मीठा होता है। अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। 

love affair : पत्नी की जगह सास ने मनाई सुहागरात और अब हो गए प्रेग्नेंट


धनु:

आज आप और आपके साथी के बीच कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है। ये मुद्दों बहुत ही मामूली या महत्वपूर्ण हो सकते है, पर कुछ समय से ये आपके रिश्ते में आपको बहुत परेशान कर रहे है। ये आपके संचार और आपसी वार्तालाप की कमी के कारण हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको काफी ज्यादा मात्रा में धैर्य की आवश्यकता होगी अगर आप इस रिश्ते को बचाना चाहते है।                  

   
मकर:

आपको अपने साथी के साथ अधिक सहानुभूति के साथ होने की जरूरत है। आपका साथी अत्यधिक तनाव से गुजर रहा है और आपको सिर्फ ये महसूस है की आपके साथी का रवैया आपके प्रति कैसा है और आप उससे किस तरह से प्रभावित हो रहे है। आपको ये याद रखने की जरुरत है की सच्चा प्यार बिना शर्त के होता है और ये समय अपनी चिंता को छोड़कर अपने प्रेमी की चिंता करने का है।    

ये भी जानें : दिल्ली में DTC या क्लस्टर बस में सफर करने वालों के लिए बड़ा अपडेट     

        
कुंभ:

विरोधाभासी ग्रहों की वजह से आज आप विपरीत दिशा में जा सकते है। आप एक निर्णायक निर्णय लेना चाहते है, लेकिन आप काफी सतर्क है और किसी भी तरह का असंतुलन नहीं चाहते। इन विरोधाभासी प्रभावों के कारण आपका प्यार का जीवन काफी दिलचस्प हो जाएगा। इन सब से आपको अपने साथी या अपने रिश्तो पर एक सबक मिलेगा, जो की आपको भविष्य के लिए योजना बनाने में मददगार साबित होगा।