Navmi kab hai : कल और परसों दो दिन है नवमी, जानें कब खोलें व्रत
HR Breaking News (Navmi kab hai) : नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा की पूजा (navmi 2026 me kb h)के लिए अहम माने जाते हैं। इन 9 दिनों के दौरान माता के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि कंजक पूजन से व्रत खोलने पर माता रानी प्रसन्न होती है। इससे घर में सकारात्मक माहौल भी बनता है। इस साल लोगों के लिए व्रत खोलने की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है। चलिए जानते हैं कब है नवमी की सही तारीख।
जानिए कब है इस साल की अष्टमी (kab h astmi)
ज्योतिषों का कहना है कि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्तूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर होगा। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने 18 तारीख को ही व्रत खोल दिया। मगर,अष्टमी का पर्व 19 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा।
इन दोनों दिनों नवमी रहेगी (navmi in october 2026)
इस साल की नवमी ज्योतिषों के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। जो 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। इस साल दो दिनों की नवमी रहने के कारण असमंजस की स्थिती बन सकती है। इन दोनों में से किसी दिन भी कन्या पूजन किया जा सकता है।
इस दिन मनेगा दशहरे का पर्व (Dussehra festival 2026)
विजयादशमी पर पूजा के लिए विजय मुहूर्त (2026 me Dussehra kb hai) का विशेष महत्व माना जाता है। 20 अक्टूबर को विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसी आधार पर 20 अक्तूबर 2026 को दशहरा मनाया जाएगा। दूसरे शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के हिसाब से समय में अंतर हो सकता है।
