hrbreakingnews.com

Rashifal 12 October 2026: मेष वालों को धन लाभ होगा, वृश्चिक वालों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा

 
Rashifal 12 October 2026: मेष वालों को धन लाभ होगा, वृश्चिक वालों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा

Rashifal 12 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के लिए धन लाभ के मजबूत योग हैं और कार्यस्थल पर अधिकारी भी उनके काम से प्रभावित हो सकते हैं। वृषभ (Taurus) वालों को प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है, जबकि मिथुन (Gemini) वालों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। सिंह (Leo) वालों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत लाभदायक रह सकती है। वहीं वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों का समाज में प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। मीन (Pisces) वालों को करियर में आगे बढ़ने के नए विकल्प मिल सकते हैं।

मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : कार्यस्थल पर चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। विवादों से बचें, इस समय समझौता करना ही आपके लिए लाभदायी रहेगा। धन लाभ के मजबूत योग हैं।

वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है। लोगों को खुश करने की कोशिशें असफल रहेंगी। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा। यात्रा टालना बेहतर है।

मिथुन : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के मजबूत आसार हैं। धार्मिक कार्यों और सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर होगी। वाहन बदलने का मन बन सकता है।

कर्क : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : व्यावसायिक सौदे लाभदायक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। अन्याय से बचें, यथासंभव समाधान खोजने में परेशानी होगी। जल्द ही दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

सिंह : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करने से बचें। समय पर काम पूरा नहीं होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। नई योजनाओं की शुरुआत करना लाभदायी रहेगा। लेनदेन के मामले उलझेंगे।

कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : परिवार के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। अटके कामों में गति आएगी। नए संपर्कों से बड़ा लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च संभव है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।

तुला : शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : कामकाज में देरी होने से लाभ सीमित रहेगा। आर्थिक मामले में जल्दबाजी से बड़ा लाभ लेने से बचें, अन्यथा बड़ी परेशानी मोल ले लेंगे। व्यावसायिक साझेदारी टूटने से नुकसान संभव है।

वृश्चिक : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : राजकीय काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। निजी समस्याओं को पूरी तरह सुलझाने में वक्त लगेगा। कार्यस्थल पर टकराव विरोध बढ़ने से समाज में आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : निजी काम पहले निपटाएं, बाद में मुश्किलें बढ़ी हो सकती हैं। उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य पर खर्च की रूपरेखा बनेगी।

मकर : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : कार्यस्थल पर टकराव की स्थिति बन सकती है। दौड़-धूप करके अपने अटके हुए काम पूरे करवा लेंगे। आप जो काम सोचकर कर रहे हैं, उसके लिए आवश्यक सुविधाएं मिल जाएंगी।

कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मेहनत का लाभ मिलेगा। आप लटके हुए काम पूरे कर पाएंगे। जोखिम भरे कार्यों से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध दूर होगा।

मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन और नए विकल्प मिलने के आसार हैं। परिवार में होने वाले मांगलिक और शुभ आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी।