Rashifal 20 September 2026: सिंह वालों के वित्तीय मामले सुलझेंगे, मकर वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी
Rashifal 20 september 2026: आज सिंह राशि वालों के वित्तीय मामले सुलझ सकते हैं, जबकि मकर राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेष राशि वालों को निजी कामों में सावधानी बरतनी होगी, वहीं मिथुन राशि वालों के लिए नई योजनाओं की शुरुआत का समय है। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष (Aries) शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : निजी काम निकलवाने के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सहकर्मी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं। साझेदारी लाभदायक रहेगी।
वृषभ (Taurus) शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : देखरेख की कमी से बनी-बनाई योजना में घाटा संभव है। व्यावसायिक लेनदेन में सावधानी रखें। कोई आपको भ्रमित कर सकता है। आपकी दमदार उपस्थिति अधिकारियों को प्रभावित करेगी।
मिथुन (Gemini) शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : आप शीघ्र लाभ देने वाली छोटी योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साही रहेंगी। लोगों के बदलते व्यवहार से चिंतित होंगी। अध्ययन में सफलता संभव है।
कर्क (Cancer) शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : पारिवारिक व कार्यक्षेत्र की समस्या सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ काम में निखार लाएगा। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में सफलता को लेकर उत्साहित रहेंगे।
सिंह (Leo) शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : वित्तीय मामलों को खुद की देखरेख में सुलझाने की कोशिश करें, दूसरों पर भरोसा नुकसानदायी हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में अनिर्णय की स्थिति भारी पड़ सकती है। धैर्य बनाए रखें।
कन्या (Virgo) शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी : नया कदम शुरू करने की बजाय चल रहे काम को संभालना ठीक है। व्यावसायिक कामों को पहले निपटाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में जिद्दी रवैया नुकसानदेह हो सकता है।
तुला (Libra) शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : तालमेल की कमी से कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नौकरी में तबादले की संभावना है। धन के अभाव में नई योजना शुरू करना मुश्किल होगा। यात्रा का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : मित्रों से किया वादा पूरा करना मुश्किल हो सकता है। अध्ययन में आ रही बाधा मित्रों के सहयोग से दूर होगी। साझेदारी में मतभेद बढ़ने से आप काम बीच में ही छोड़ सकते हैं। आस्था बढ़ेगी।
धनु (Sagittarius) शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : लेनदेन में सावधानी बरतें। आप नई योजना को लेकर उत्सुक रहेंगे। कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ेंगे। धन कमाने के दूसरे विकल्पों की तलाश में रहेंगे।
मकर (Capricorn) शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : सुनिश्चित तरीके से काम की शुरुआत करें, अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काम टालने की आदत से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विनम्र रहें।
कुंभ (Aquarius) शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। रिश्तों में गतिरोध दूर करने के लिए आपसी संवाद बनाए रखना जरूरी है। निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है।
मीन (Pisces) शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आप अपने आसपास के लोगों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। कार्ययोजना में थोड़ा सा बदलाव कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। निष्कर्ष शुभ रहेगा।
