Rashifal 28 September 2026: वृष वाले को क्रय-विक्रय से लाभ, मकर वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा
Rashifal 28 September 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के लिए नौकरी की तलाश में सफलता के योग हैं, जबकि वृष (Taurus) वालों को क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ मिल सकता है। कर्क (Cancer) राशि वालों को व्यावसायिक लेनदेन में सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं मकर (Capricorn) राशि वालों का खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल होगा और आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।
मेष शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : परिवार के सहयोग से मुश्किलें दूर होंगी। नौकरी तलाशने वालों को सफलता मिलेगी। पुराने विवाद खत्म होने से आपसी सौहार्द कायम होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कर्क शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : व्यावसायिक लेनदेन में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत संभव है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी मिलेगी। मेहनत का फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है।
तुला शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : अवसरों का लाभ लें, राह आसान होगी। विवादित मसले सुलझाने में सफलता मिलेगी। धार्मिक खर्च संभव है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है।
मकर शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : जिद में लिए फैसले मुसीबत बन सकते हैं। खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।
वृष शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ संभव है। व्यावसायिक लेनदेन में सावधानी रखें, नुकसान से बचें। कड़वी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। धैर्य रखें।
सिंह शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : कार्यक्षेत्र में बदलाव की कोशिश बेकार रहेगी। जल्दबाजी में बड़ी गलती हो सकती है। भाग्य भरोसे रहने से अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं। निजी कामों को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी।
वृश्चिक शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : अनहोनी का भय बना रहेगा। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास की कमी से काम अटक सकते हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात संभव है।
कुंभ शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : काम टालने से उलझनें बढ़ेंगी। पारिवारिक खर्चों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी विवाद सुलझने के आसार हैं। उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : भाग्योदय की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। विवादित मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। आप हर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे।
कन्या शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : दाम्पत्य और भावनात्मक संबंधों में चल रहा तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में नए समझौतों का लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर दबाव से छुटकारा मिलने के आसार हैं। आस्था बढ़ेगी।
धनु शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता मुश्किल है। तय कामों में देरी से नुकसान हो सकता है। मन का डर आपकी तरक्की में बाधक बनेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से परेशानी हो सकती है।
मीन शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर विवाद या टकराव संभव है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। बिजनेस में नए सौदे हाथ आ सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन खरीदने का मन बनेगा।
