hrbreakingnews.com

Rashifal 30 September 2026: मिथुन वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धनु वाले रुचि का काम मिलने से उत्साहित रहेंगे

 
Rashifal 30 September 2026: मिथुन वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धनु वाले रुचि का काम मिलने से उत्साहित रहेंगे

Rashifal 30 September 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को व्यावसायिक सौदों से लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि वृष (Taurus) वालों के महत्वपूर्ण मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। मिथुन (Gemini) वालों की सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। वृश्चिक (Scorpio) वालों के राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं, वहीं धनु (Sagittarius) वालों को रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।

मेष — शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : व्यावसायिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। अनावश्यक टकराव से काम बिगड़ सकता है। भागदौड़ में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

वृष — शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : महत्वपूर्ण मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। वैचारिक तालमेल बना रहने से काम में आसानी होगी। प्रॉपर्टी विवाद सुलझने के आसार हैं। व्यावसायिक मामले उलझने से तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन — शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : निजी कामों को लेकर सिफारिश करवानी पड़ सकती है। कारोबारी सौदे हाथ आ सकते हैं। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है।

कर्क — शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। करियर में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक खर्च संभव है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता उभरेगी। धैर्य रखें।

सिंह — शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : दृढ़ निश्चय से काम शुरू करें, अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपका वैवाहिक मामलों में वैचारिक मतभेद संभव है। तीखा व्यवहार लोगों को अखरेगा। हालात देखकर फैसला लें, राहत मिलेगी।

कन्या — शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : आप दूसरों के सुझावों की अनदेखी करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूलता बन सकती है। उच्च अध्ययन में बड़ी सफलता मिलेगी। काम की योजनाओं में बदलाव करने की कोशिशें बेकार जाएंगी।

तुला — शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : व्यावसायिक लेनदेन में लापरवाही भारी पड़ सकती है। भावनात्मक रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। पुराने कर्ज के चलते तनाव बढ़ेगा। विरोधियों के षड्यंत्र विफल करने में सफल रहेंगे। शांत रहें।

वृश्चिक — शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : सार्वजनिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ सकती है। युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जरूरत के सामान पर बड़ा खर्च संभव है। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं।

धनु — शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : वैचारिक तालमेल नहीं बनने से काम में मुश्किल होगी। बेहतर भविष्य के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। रुचि का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी संभव है।

मकर — शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : दिखावे के चलते उधार लेना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अनावश्यक कामों में समय व्यर्थ होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। नए संपर्क लाभदायी रहेंगे।

कुंभ — शुभ अंक 3, शुभ रंग सफेद : राजकीय मामलों को लेकर दौड़धूप रहेगी। निजी संपर्कों का लाभ मिलेगा। आकस्मिक समस्याएं तनाव देंगी। मेहनत के बावजूद सफलता मुश्किल है। जिद में आकर कोई गलत फैसला ले बैठेंगे।

मीन — शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : अपने सपनों को पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे। समझौता करके कार्यस्थल पर अनुकूलता बना लेंगे। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। विरोधी परेशान कर सकते हैं।