Rashifal 9 October 2026: वृष वालों को प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ, कर्क वाले धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे
Rashifal 9 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को मेहनत का भरपूर लाभ मिलने से भाग्य चमकेगा और प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। वृषभ (Taurus) वालों को प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ होगा, जबकि कर्क (Cancer) वालों के आध्यात्मिक कार्यों में खर्च के योग हैं। सिंह (Leo) वालों की कानूनी मामले सुलझने के साथ वैवाहिक चर्चाओं में प्रगति हो सकती है। वहीं मीन (Pisces) वालों को बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।
मेष — शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : मेहनत का भरपूर लाभ मिलने से भाग्य चमकेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। संतान के करियर की चिंता बनी रहेगी।
कर्क — शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : आध्यात्मिक कार्यों में खर्च संभव है, लेकिन खानपान में लापरवाही से सेहत बिगाड़ सकती है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा, हालांकि यात्रा लाभदायी सिद्ध हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है।
तुला — शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद : जीवनसाथी के सहयोग से रह की मुश्किलें दूर होंगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। उच्च शिक्षा में बेहतर उपलब्धि से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
मकर — शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल : पारिवारिक आयोजन प्रसन्नदायी होने के साथ-साथ खर्चीले भी रहेंगे। कारोबार में आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय तथा नजदीकी के प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
वृष — शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ होगा। बातचीत में मधुरता से संबंध सुधरेंगे। विरोधियों के कारण काम में मुश्किलें आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
सिंह — शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : उच्च अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होगी और कानूनी मामले सुलझेंगे। काम के भाग्योदय से प्रसन्नता बढ़ेगी। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
वृश्चिक — शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : अनुभवी लोगों की सलाह से तरक्की होगी। साझेदारी में लाभदायी योजना शुरू हो सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। खर्च की अधिकता तनाव का कारण बन सकती है।
कुंभ — शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : कार्यस्थल के मामलों में उलझन होगी। परिवार व मित्रों के साथ से उत्साह बढ़ेगा। व्यक्तिगत काम का लाभ मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कारोबार का विस्तार संभव है।
मिथुन — शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। दुविधा से छुटकारा मिलेगा। प्रणय से विवाद मन को दुखी कर सकता है। मानसिक तनाव और आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।
कन्या — शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : प्रॉपर्टी खरीदने की रूपरेखा बनेगी। व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। विरोधियों के कारण काम में मुश्किल आ सकती है।
धनु — शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : आत्मविश्वास और उत्साह से काम करने पर कामयाबी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से प्रतिष्ठा और खुशी बढ़ेगी। जगह पर सफलता पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मीन — शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : बुजुर्गों के मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किए गए कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव है। अनावश्यक खर्च परेशानी का कारण बन सकते हैं।
