hrbreakingnews.com

Kal ka Rashifal 14 October : मेष, मिथुन, मीन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानें आज का अपना-अपना राशिफल

Kal ka Rashifal 14 October : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आने वाला समय मेष, मिथुन, मीन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। वहीं, कई राशियों के लिए आने वाला समय थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि कल किन राशि (Aaj Ka Rashifal) के जातकों को गुडन्यूज मिलने वाली है।
 
Kal ka Rashifal 14 October : मेष, मिथुन, मीन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानें आज का अपना-अपना राशिफल

HR Breaking News (Kal ka Rashifal) ज्यादातर लोग राशिफल देखकर अपने दिनचर्या शुरू करते हैं, क्योंकि ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से यह मालूम किया जा सकता है कि आपके आने वाले समय में क्या बदलाव होने वाला है। कल 14 अक्टूबर को मेष, मिथुन, मीन राशि वालों को गुड न्यूज (Kal ka Rashifal 14 October) मिल सकती है। अगर आप भी अपने राशिफल के हिसाब से कार्य करते हैं तो खबर में जानिए कल किन जातकों का क्या राशिफल रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)


मेष राशि (mesh rashi) वालों को मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संकेत दिख रहे हैं। इस दौरान पारिवारिक उत्सवों में हिस्सा लेंगे और विद्यार्थी को थोड़ा निराशाजनक महसूस हो सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। इन जातकों के अटके काम पूरे होने की संभावना है।

 

कर्क राशि (Cancer zodiac sign)


वहीं, कर्क राशि (kark rashi) की बात करें तो इन जातकों का धार्मिक खर्च बढ़ सकता है। हालांकि उदासीन भाव परिजनों को अखर सकता है। कारोबार में साझेदारी टूटने का थोड़ा दुख होगा और प्रॉपर्टी कामों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्क राशि के जातक अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकता है। 

 

तुला राशि (Libra)


तुला राशि (tula rashi) वालों को साझेदारी में लाभ मिल सकता है। वहीं, जीवनसाथी के सहयोग से तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के संकेत दिख रहे हैं और देनदारी के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मकर राशि 


मकर राशि (makar rashi) के जातकों को विवादस्पद मसलों को लेकर तनाव रहने वाला है। वैभव के सामान पर खर्च हो सकता है और जरूरतमंद की मदद करने से आपको खुशी महसूस हो सकती है। वही, प्रतियोगी परीक्षा की कोशिशों में  सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं।

वृष राशि 


वृष राशि (vrish rashi) के जातकों की सामाजित प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और प्रशासनिक कामों में सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन खरीदन का मन बना रहने वाला है। पारिवारिक समस्याएं से तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थय को लेकर चिंतिंत रहेंगे।

सिंह राशि 


सिंह राशि (singh rashi) की बात करें तो इन जातकों को निजी काम में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है और फालतू के झगड़े से अपना बचाव करें। साझेदारी में नई योजना मिल सकती है और दांपत्य संबंधों में खींचतान बनी रहेगी। ऐसे में यात्रा न करें।

वृश्चिक राशि 


वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) वाले विरोधियों को समझाने में सफल रहेंगे। साझेदारी में प्रस्ताव मिलने के संकेत दिख रहे हैं। राजकीय मामलों में थोड़ी खींचतानी के बाद भी लाभ मिलेगा। वहीं, अनावश्यक खर्चे से थोड़ा कर्ज बढ़ सकता है।

कुंभ राशि 


कुंभ राशि (kumbh rashi) के जातकों का कार्यस्थल पर टकराव बना रहने वाला है और अनिर्णय की स्थिति में बड़े मौके गवां सकते हैं। प्रियजन के संबंध में समाचार से खुशी होगी और संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि 


मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों का तनाव के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है और सेहत पर असर पड़ सकता है। आप जो कार्य कर रहे हैं, उसे बीच में छोड़ना पड़ सकता है। अनुभव की कमी के चलते परेशानी हो सकती है। पर्यटन स्थलों की यात्रा बन सकती है।


कन्या राशि 


कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों की बात करें तो इनको प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश का फायदा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। वहीं, राजकीय मामले में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अगर आप झूठ बोलते हो तो आपके प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।

धनु राशि 


धनु राशि (dhanu rashi) के जातकों में साझेदारी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी रहने वाली है। दूसरों के भरोसे नुकसान हो सकता है। व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं। राजकीय मामलों को लेकर आक्षेप लगने के संकेत दिख रहे हैं।

मीन राशि 


मीन राशि (meen rashi) के बात करें तो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के सिलसिले में विदेशी यात्रा संभव है। पारिवारिक आयोजन सुखद रहने वाले हैं। लेनदेन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आत्मविश्वास के साथ काम करने पर सफलता मिल सकती है।