Vastu Shastra Tips : इस दिशा में मुंह करके खाना खाने से घर में आती है दरिद्रता, जान ले सही तरीका

HR Breaking News, Digital Desk - वास्तु शास्त्र में दिशाओं से संबंधित कई चीजों के बारे में बताया गया है। किस दिशा में क्या करना अशुभ है और क्या करना शुभ, इस बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ज्योतिष की मानें तो जो व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करता है और अपने जीवन में अपनाता है तो वो हर तरह से तरक्की पा सकता है। घर में सुख-समृद्धि का लाभ भी पा सकता है।
इसके विपरीत करने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में खाना बनाने से लेकर खाना खाने की सही दिशा के बारे में भी जिक्र किया गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना सही है और किस दिशा मुंह करके भोजन करने पर घर में दरिद्रता का वास होता है?
भूलकर भी इस दिशा की ओर मुंह करके न खाएं
आप किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं? अगर आपका जवाब दक्षिण दिशा है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आपका ये तरीका बिल्कुल गलत है। इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना घर में दरिद्रता लेकर आता है। व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा उम्र कम होती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शास्त्र में दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है।
किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना सही?
वास्तु शास्त्र में पूर्व या उत्तर दिशा को शुभ माना गया है। आप इन दोनों में से किसी भी दिशा की ओर मुंह करके भोजन कर सकते हैं। पूर्व और उत्तर दिशा को देवों की जगह माना जाता है। इस तरफ मुंह करके भोजन करने पर घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा होती है।
भोजन करने का सही तरीका क्या है?
वास्तु शास्त्र में भोजन करने के सही तरीकों के बारे में जिक्र किया गया है। इसके अनुसार व्यक्ति को कभी भी जूते-चप्पल पहनकर भोजन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जिस बिस्तर पर आप सोते हैं उस पर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। शास्त्र में जमीन पर कुछ बिछाकर भोजन करने का सही तरीका बताया गया है।