home page

Vastu Sastr : घर की सीढ़ियों का कैसा होना चाहिए रंग, जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Astro Tips : भारत में वास्तुशास्त्र का काफी महत्व होता है। आज हम आपको वास्तुशास्त्र से जुड़ा एक ऐसा ही नियम बताने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर की सीढ़ियों (Vastu stairs) का कैसा रंग होना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र से जुड़े इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी।

 | 
Vastu Sastr : घर की सीढ़ियों का कैसा होना चाहिए रंग, जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

HR Breaking News (stair color Vastu) वास्तु शास्त्र में घर की सीढ़ियों का एक महत्वपूर्ण स्थान बताया गया है। इसकी वजह से घर में ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। सीढ़ियों की दिशा, बनावट और रंग का सीधा असर घर की सकारात्मकता, (Vastu Shastra home) सुख-समृद्धि और मानसिक शांति पर पड़ता है। इस स्थिति में अगर सीढ़ियों का रंग वास्तु के अनुसार न हो, तो ये जीवन में मुश्किलों को बढ़ा सकता है। खबर के माध्यम से जानिये घर की सीढ़ियों का रंग कैसा होना चाहिए।

 


घर के वास्तु का होता है काफी महत्व 

 

घर के वास्तु में सीढ़ियों का काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है। क्योंकि ये ऊर्जा को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने का माध्यम बनकर सामने आता है। अक्सर लोग घर की दीवारों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सीढ़ियों (Vastu Shastra Benefits) के रंग को पूरी तरह से नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्टस के मुताबिक सीढ़ियों का गलत रंग न सिर्फ मानसिक तनाव में वृद्धि करता है, बल्कि इसकी वजह से आर्थिक तरक्की में भी रुकावट आ जाती है। ऐसे में आपको कलर (best colors for stairs Vastu) का खास ध्यान रखना चाहिए।

इस वजह से जरूरी हाता है सही रंग का चयन 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सीढ़ियों को अगर गहरा या काला रंग किया जाए, तो फिर ये उस हिस्से की ऊर्जा (stair colors to avoid Vastu) को और अधिक भारी और नकारात्मक बना देता है। ऐसे में आपको हमेशा हल्के ही रंगों का यूज करना चाहिए।


सीढ़ियों पर करवाएं ये रंग 

सीढ़ियों के लिए सबसे सही रंग ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर होता है। ये रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक बनता है। सीढ़ियों पर इस रंग का यूज करने की वजह से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश (Vastu tips for positive energy ) होता है और मन भी काफी ज्यादा शांत हो जाता है। इसके अलावा पीला रंग खुशी, ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक सीढ़ियों पर हल्का पीला रंग करने से सुख-समृद्धि का आवगमन होता है।
अगर सीढ़ियों पर नीला रंग कराया जाता है तो फिर ये शांति और विस्तार का प्रतीक बनकर समाने आता है। अगर यदि आपकी सीढ़ियां घर की उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हैं, तो हल्का नीला रंग (Best Colour for stairs) कराना आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आता है। ये करियर में ग्रोथ लाने में मदद करता है।
इसके साथ ही में हरा रंग विकास और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। सीढ़ियों पर हरा रंग (home Vastu color recommendations) कराने की वजह से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य काफी ज्यादा बेहतर रहता है और तनाव में भी कमी देखने को मिलती है। हरा रंग आंखों को भी सुकून प्रदान करता है।


सीढ़ियों पर न करें इस कलर का यूज 

सीढ़ियों पर काला रंग को करना काफी ज्यादा अशुभ परिणाम देने वाला होता है। अगर आप सीढ़यों पर काला रंग करते हैं तो फिर ये राहु और नकारात्मकता (color recommendations) का प्रतीक है, जोकि जीवन में रुकावटें पैदा कर सकता है। इसके साथ ही में सीढ़ियों पर गहरा लाल रंग भी नहीं करना चाहिए। अगर आप गहरा लाल रंग सीढ़ियों पर कराते हैं तो फिर ये दिमाग को अशांत रखता है। परिवार में विवाद बढ़ सकता है। गहरा बैंगनी रंग स्थान को छोटा (light colors for home stairs) और बोझिल दिखाते हैं, इससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है।