नॉर्दर्न रेलवे में 4651 अप्रेंटिस पद खाली, जानें आवेदन का तरीका
HR Breaking News (job alert) : नॉर्दर्न रेलवे ने अप्रेंटिसशिप (Northern Railway Apprenticeship Posts) के 4,651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं होगा, बल्कि 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के प्रतिशत का औसत निकालकर अंतिम मेरिट स्कोर तय होगा। मसलन, किसी अभ्यर्थी के 10वीं में 80 और आईटीआई में 70 प्रतिशत अंक हैं तो उसका मेरिट स्कोर 75 प्रतिशत माना जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
11 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
भर्ती के लिए ऑनलाइन (job alert update) आवेदन 11 नवंबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना है। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने आईटीआई (ITI) ट्रेड के मुताबिक क्लस्टर और यूनिट का चयन करना होगा।
योग्यता और आयु सीमा का रखें ध्यान
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। 10वीं और आईटीआई दोनों के परिणाम 6 नवंबर 2026 तक घोषित हो चुके होने जरूरी हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 11 दिसंबर 2026 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी या एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
