अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव, अब हर अग्निवीर के पास स्थाई होने का मौका
HR Breaking News (Agneepath Scheme) अग्निवीर सेना में भर्ती के लिए 2022 में अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई थी, जिसको लेकर सरकार की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। नियमों में बदलाव के बाद अग्निपथ योजना में अब इच्छुक अग्निवीरों को स्थाई सैनिक (Agneepath Scheme Rules) बनने का मौका मिलेगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि अग्निपथ योजना के नियमों के बारे में विस्तार से-
2 साल अधिक सेवा का मौका
अब 4 साल सेवा के बाद 75 प्रतिशत अग्नि वीरों को सेना से बाहर करने के प्रोविजन (Provisions for Agniveers) में बदलाव किया गया है। ऐसे अग्निवीरों को 2 साल और सेवा का अवसर दिया जाएगा। 6 साल पूरे होने पर इच्छुक अग्निवीरों को स्थाई सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की ओर से सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया है, जिससे कुछ समय पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इन बदलावों को मंजूरी दी थी।
इच्छुक अग्निवीरों के स्थाई होने की शर्तें
योजना में यह बदलाव उस समय हुआ हैं, जब पहले बैच के 75 प्रतिशत यानी 18300 अग्निवीर 4 साल का कार्यकाल पूरा कर 31 दिसंबर तक बाहर होने वाले थे।
आपको बता दें कि अब सभी इच्छुक अग्निवीरों को स्थाई (Permanent employment to willing Agniveers) होने का मौका मिलेगा। बस शर्त यह होगी कि उनको तय मानदंडों पर खड़ा उतरना होगा।
इसके साथ ही अभी तक 4 साल पूरे होने पर 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित होते रहने वाले हैं। अभी इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया है। बाकी 75 प्रतिशत को 2 साल और सेवा का अवसर मिलेगा। 6 साल पूरे होने पर इच्छुक अग्निवीरों को योग्यता (Eligibility for fire fighters) और मानदंडों के बेस पर नियमित सैनिक बनने का ऑप्शन मिलेगा।
दूसरे फेज में चयन की अधिकतम सीमा
घोषणा के मुताबिक 75 प्रतिशत में शामिल सभी अग्निवीर योग्य होने पर नियमित हो सकेंगे। दूसरे फेज में चयन की कोई अधिकतम सीमा (Maximum limit of Agniveer selection) तय नहीं की गई है। फिजिकल फिटनेस, मोराल, मोटिवेशन, डिसिप्लिन जैसे मानदंड भी कायम रहने वाले हैं। घोषणा में अतिरिक्त सेवा की पेशकश की भी बात कही है, जो अग्निवीर इच्छुक होंगे, उन्हें 4 साल की सेवा के बाद 2 साल के अतिरिक्त सेवा का भी मौका मिलेगा और जो बाहर होना चाहेंगे वह एग्जिट ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
नई व्यवस्था में सरकारी योगदान का प्रोविजन
जानकारी के लिए बता दें की सेवा निधि (service fund) भी बढ़ेगी। CDS के अनुसार नई व्यवस्था में सरकारी योगदान का नया प्रोविजन होगा। घोषणा के मुताबिक 6 साल बाद नियमित होने वाले अग्निवीर पेंशन के पात्र होंगे। पुराने व्यवस्था में 4 साल बाद स्थायी सैनिक बनने पर नियमित सैन्य सेवा की शर्तें भी लागू होती थी। 6 साल बाद निर्मित होने वाले अग्निवीरों की पेंशन, सेवा काल और अन्य लाभ बाकी सैनिकों की तरह ही दिए जाएंगे।
पेंशन योग्य सेवा की गणना के लिए नियम
बता दे की 4 साल बाद नियमित हुए 25 प्रतिशत सैनिक उनसे वरिष्ठ होंगे या नहीं। एक ही मूल भर्ती समूह के सैनिकों की वरिष्ठता अलग होगी। CDS के ऐलान में अभी 6 साल की अग्निवीर सेवा स्थायी सैनिक की कुल सेवा में जुड़ेगी या नहीं, इसका कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है। वरिष्ठता, प्रमोशन, पेंशन योग्य सेवा की गणना (Calculation of pensionable service) के लिए अलग नियम देखने होंगे।
अग्नि वीरों की नई भर्ती नहीं होगी बंद
अग्नि वीरों की नई भर्ती (New recruitment of fire warriors) बंद नहीं की जाएगी। CDS ने कहा है किकी नई भर्ती जारी रहेगी। अभी तीनों सेनाओं में 3 लाख अग्निवार कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे इस योजना में और भी बदलाव हो सकते हैं। योजना की समीक्षा होती रहेगी और मौजूदा फैसला 4 साल की सेवा, 2 साल की अतिरिक्त अवधि और उसके बाद नियमित भर्ती के मौके से जुड़ी है।
कितना है अग्नि वीरों का मासिक वेतन
अगर सैलरी की बात करें तो पहले साल अग्नि वीरों का मासिक वेतन (Monthly Salary of Fire Warriors) 30000 रुपये है, जिसमें से इन हैंड सैलेरी 21000 रुपये हैं और अग्निवीर कॉर्पस फंड 9000 और सरकार का अनुसंधान पत्र 9000 है।
दूसरे साल में 33000 मासिक वेतन है। 23100 इन हैंड, अग्निवीर कॉर्पस फंड 9900, सरकार का अंशदान 9900 है। तीसरे साल इन अग्नि वीरों का मासिक वेतन 36500 है। इन हैंड 25550, अग्निवीर कॉर्पस फंड 10000 950 और सरकार का अंशदान 10950 है।
चौथे साल अग्निवीरों का मासिक वेतन (Monthly salary of Agniveers) 40000 है। इन हैंड 28000, अग्निवीर कॉर्पस फंड 12000 है और सरकार का अंशदान 12000 है।
5वें साल व छठे साल में मिलेगा इतना मासिक पारिश्रमिक
2 साल के अतिरिक्त सेवा के दौरान अग्निवीरों की सैलरी (Salary of Agniveers) भी बढ़ेगी। उन्हें 5वें साल में 43,500 रुपये व छठे साल में 47500 रुपये मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। साथ ही सेवा निधि में सरकारी योगदान बढ़ाने का भी फैसला लिया है। अग्निवीरों का जो सेवा निधि में योगदान होता है, उसका 70 प्रतिशत सरकार देगी।
अग्निवीर का सेवा निधि में मासिक योगदान
5 साल में अग्निवीर का सेवा निधि में मासिक योगदान (Agniveer's monthly contribution to Seva Nidhi) 13050 रुपये होगा। वहीं, सरकार का अंशदान 22185 रुपए हो सकता है। अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी। 17.5 से 21 साल के युवा को भर्ती किया जाता है। इस सेना में जवानों की औसत उम्र कम करने के लिए लाया गया था। हालांकि तब विरोध हुआ था, 4 साल बाद चुने अग्नि वीरों को 15 साल और सेवा देनी होती है।
