home page

धान की कीमतों में 500 रुपये तक की आई गिरावट, किसानों को बड़ा नुकसान

कैथल। पिछले तीन दिनों में 500 रुपये तक बासमती धान के रेटों में गिरावट आई है। किसान मायूस होना शुरू हो गए है। किसानों ने अब अपनी रोकी हुई बासमती धान को निकालना शुरू कर दिया है डर है कि कहीं ओर ज्यादा रेटों में गिरावट न आ जाए। एक सप्ताह पहले बासमती धान के
 | 
धान की कीमतों में 500 रुपये तक की आई गिरावट, किसानों को बड़ा नुकसान

कैथल।  पिछले तीन दिनों में 500 रुपये तक बासमती धान के रेटों में गिरावट आई है। किसान मायूस होना शुरू हो गए है। किसानों ने अब अपनी रोकी हुई बासमती धान को निकालना शुरू कर दिया है डर है कि कहीं ओर ज्यादा रेटों में गिरावट न आ जाए। एक सप्ताह पहले बासमती धान के रेट 4800 के करीब पहुंच गए थे। अब 4300 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच हुए है।

सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगमों के चुनाव होंगे दिसंबर में, नगर परिषदों के चुनाव भी सीधे होंगे

किसानों का कहना है कि किसानों की धान की इस बार औने- पौने दामों में खरीदे जा रहे है। धान के रेट लागत के हिसाब से भी नहीं मिल रहे है। किसानों का कहना है कि पिछले सप्ताह 1121 और बासमती के भाव बढ़ गए थे, लेकिन अब रेट कम आने से किसानों ने धान को घर पर ही स्टॉक कर लिया था। किसान रामकुमार, संदीप व राजेश ने बताया कि अगर इसी प्रकार मंडियों में धान की फसलों की बेकद्री होती रही तो किसान खेती करना ही बंद कर देंगे, क्योंकि खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनकर रह गई है और छह महीने किसान अपने खेत में कड़ी मेहनत करने के बाद भी किसानों पर कर्ज का बोझ निरंतर बढ़ रहा है।

पत्नी का था किसी दूसरे के साथ अफेयर, मेदांता के डॉक्टर ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या

पीआर धान की आवक मंडियों में बंद

पीआर धान की आवक मंडियों में बंद हो गई है। 1121 व मुच्छल की आवक भी कम हुई है। बासमती धान की आवक जोरों पर है। शुरुआत में भी 1509 और पीआर धान के भाव भी इस बार किसानों को कम मिले थे । उसके बाद 1509 व 1121 की धान की बेकद्री हो रही है। आढ़ती धनीराम ने बताया कि कुछ दिनों पहले रेट 4800 रुपये बासमती धान का मिल रहा था। अब 4300 रुपये पहुंच गया है। किसानों को कम रेट मिल रहे है।