home page

Noida में कपल्स के लिए घूमने की 4 खास जगहें, दिल्ली जाने की नहीं जरूरत

Noida Places to Visit : अगर आप भी अपने पार्टनर को कहीं शांत तथा खूबसूरत जगह पर ले जाना पसंद करते हैं तो दिल्ली ही नहीं नोएडा में भी घूमने के लिए काफी कुछ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं नोएडा की खास जगहों के बारे में जो कपल्स के घूमने के लिए एकदम बेस्ट रहती है। नोएडा की ये जगहें कपल्स के लिए एक परफेक्ट प्लेस साबित होती है।
 | 
Noida में कपल्स के लिए घूमने की 4 खास जगहें, दिल्ली जाने की नहीं जरूरत

HR Breaking News : (Best Place For Couples) देश की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई मशहूर जगह हैं जहां अपने पार्टनर के साथ जाकर इंजॉय कर सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली से सटे इलाके नोएडा की उन जगहों के बारे में जहां आप अपने पार्टनर के साथ जाकर इंजॉय कर सकते है। 


नोएडा की यह खूबसूरत जगह कपल्स के लिए सबसे बेस्ट (best place for couples) मानी जाती है क्योंकि यहां घूमकर आप अपने पार्टनर को काफी इंप्रेस भी कर सकते हैं। यहां का ऐतिहासिक इमारत, कलम तथा विदेशी डिजाइन में तैयार हुए रेस्टोरेंट है जो आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देंगे।


नोएडा में घूमने के लिए एक से एक जगह मौजूद हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ मौज-मस्ती (Noida Places to Visit) कर सकते हैं। अगर आप इस वीकेंड कहीं जाने का मन बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको यहां की कुछ परफेक्ट प्लेसेस बताते हैं।

1) नोएडा सेक्टर 18 


नोएडा (Best Place In Noida) में कई जगहें ऐसी है जो शाम के समय बड़ी ही मजेदार लगती है। यहां आपको बड़े ब्रांड्स के स्टोर्स, खाने-पीने के ऑउटलेट्स, कैफेस, पास में मॉल्स और काफी कुछ देखने को मिल जाएगा। 


लाइट्स से चमचमाती ये जगह शाम के दौरान किसी विदेशी स्ट्रीट से कम नहीं लगती। कपल्स को तो ये जगह सबसे ज्यादा पसंद आती है। अगर आप जाना चाहते हैं, तो नोएडा सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन यहां से पास पड़ेगा।

2) ग्रैंड वेनिस मॉल 


ये मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल (Biggest Mall of Greater Noida) माना जाता है। मॉल को इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि यहां एक झील है, जिसमें गंडोला राइड कराई जाती है। मतलब आप यहां के नीले पानी में आप बोटिंग कर सकते हैं। 


यहां पार्टनर के साथ जिप लाइन राइड, बॉलिंग एली, ट्रैम्पोलिन पार्क, 7डी सिनेमा, सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स सिनेमा और वीआर गेम्स जैसी कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ग्रैंड वेनिस मॉल प्लॉट नंबर SH3, साइट IV, परी चौक के पास, ग्रेटर नोएडा में स्थित है।

3) द फ्लाइंग डाइन रेस्तरां 


अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ एडवेंचर (Best place for couple) करने का मन बना रहे हैं, तो एक बार द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट जरूर जाएं। यहां आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में ले जाया जाता है, फिर ऊपर जाकर खुले आसमान में लोग खाने का मजा लेते हैं। सेक्टर सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर आप एसी डिनर नाइट का पूरा मजा उठा सकते हैं। यहां कपल के डिनर के लिए करीबन 5 हजार रुपए लगते हैं।


4) वेद वन पार्क 


नोएडा में स्थित वेद वन पार्क (Veda Forest Park) के बारे में कौन नहीं जानता, सेक्टर 78 में बना ये पार्क लोगों को वेदों के बारे में जानकारी देता है। यहां आप लेजर लाइट शो देख सकते हैं, वेदों के सात जोन हैं जिन्हें आप देखने के लिए जा सकते हैं, बच्चों के खेलने के लिए भी यहां जगह बनाई गई है, यही नहीं यहां वेदिक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। इसके अलावा यहां योग और मेडिटेशन सेंटर भी है जहां आप जा सकते हैं।