home page

Delhi की 6 जगहें, जहां रहता है लोगों का जमावड़ा, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग

Delhi - दिल्ली भारत की एक ऐसी राजधानी है जो ऐतिहासिक और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यह शहर घूमने के शौकीनों, इतिहास प्रेमियों और खरीददारों के लिए एक बेहतरीन जगह है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं... आज हम आपको अपनी इस खबर में दिल्ली की ऐसी जगहाें के बारे में बताने जा रहे है जहां लोगों का जमावड़ा रहता हैं-

 | 
Delhi की 6 जगहें, जहां रहता है लोगों का जमावड़ा, दूर-दूर से घूमने आते हैं लोग

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली भारत की एक ऐसी राजधानी है जो ऐतिहासिक और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। यह शहर घूमने के शौकीनों, इतिहास प्रेमियों और खरीददारों के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां कई ऐतिहासिक स्थल, शॉपिंग मॉल और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के विकल्प मौजूद हैं। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं। दिल्ली शहर की विविधता और विरासत का आनंद लेने के लिए, आप यहां के प्रमुख स्थानों पर जा सकते हैं।

लाल किला-

अगर आप दिल्ली जा रहे हैं, तो लाल किला (red fort) भी एक बार जरूर जाएं। जिसे रेड फोर्ट भी कहा जाता है और यह एक हिस्टॉरिकल प्लेस है। यह मुग़ल सम्राट शाहजहां द्वारा 1648 में बनवाया गया था। यह किला दिल्ली में स्थित सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां कई विदेश के पर्यटक भी आते हैं। लाल किला मंगलवार से रविवार तक पर्यटक के लिए खुला रहता है।

अक्षरधाम-

दिल्ली का स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) एक भव्य और प्रसिद्ध सांस्कृतिक तीर्थ स्थल है। यह भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। इसकी वास्तुकला बहुत अद्भुत है, जिसमें जटिल नक्काशी और विस्तृत संरचनाएं शामिल हैं। यह मंदिर आध्यात्मिक शांति और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता है।

जामा मस्जिद-

जामा मस्जिद (Jama Masjid), जिसे मस्जिद-ए-जहांनुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक प्रमुख और ऐतिहासिक मस्जिद है। यह मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है और इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1656 में करवाया था। जामा मस्जिद में 25,000 के करीब लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते हैं।

कनॉट प्लेस-

दिल्ली में घूमने के लिए कनॉट प्लेस (Connaught Place) एक सबसे अच्छी जगह है। यह प्लेस दिल्ली का अट्रैक्शन पॉइंट है। इसे सीपी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह हो दिल्ली का दिल भी कहा जाता है। यहां शॉपिंग से लेकर घूमने के तक के लिए बहुत कुछ है। यह कई फेमस रेस्टोरेंट भी है। यहां का सेंट्रल पार्क काफी फेमश है।

इंडिया गेट-

इंडिया गेट (India Gate) दिल्ली का मेन अटैक्शन है और दिल्ली जाकर आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यह 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की स्मृति के लिए बनाया गया है। यहां का मुख्य आकर्षण, अमर जवान ज्योति और उसके आस-पास के पार्क हैं।

सलेक्ट सिटी वॉक-

साकेत, दिल्ली में स्थित, सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल (Select Citywalk Mall) एक लोकप्रिय खरीदारी और मनोरंजन केंद्र है। यह सिर्फ खरीदारी के लिए नहीं बल्कि खाने, और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहाँ कई रेस्तरां, कैफे और एक बड़ा फूड कोर्ट है, जो इसे सभी के लिए एक शानदार स्थान बनाता है।