Delhi में रात में सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है ये 8 जगह
HR Breaking News (Delhi News) अगर आपको भी जिंदगी की दौड़ धूप के बीच शांति से अकेले या किसी अपने के साथ समय बिताना है तो इन जगहों पर जरूर जाएं। चलिए जानते हैं दिल्ली के ये स्थान कौन से हैं जहां रात के समय आप काफी अच्छा समय बिता सकते हैं।
दिल्ली जो दिन में भीड़भाड़ और शोरगुल वाला शहर लगती है रात के समय एकदम अलग नजर आती है। चांदनी रात में इस शहर का अपना ही एक शांत अंदाज होता है। अगर आप रात में हैंगआउट के लिए परफेक्ट जगह ढूंढ रहे हैं तो दिल्ली में आपके लिए कई ऑप्शन्स (Best Night Hangouts Delhi) हैं जहां पार्टनर या फैमिली के साथ सुकून के पल बिताए जा सकते हैं।
वैसे तो राजधानी दिल्ली में अधिकतर क्षेत्रों में काफी भीड़भाड़ रहती है। इस बीच लोगों को चाहिए कि पुरे दिन की थकान के बाद रात को कुछ सुकून के पल बिता सकें।
दिल्ली (top tourist place delhi) की ये जगह ऐसी हैं जो बड़ी-बड़ी इमारतों के बीच हैं, लेकिन रात के समय यहां काफी शांति है। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की कुछ ऐसी खास जगह जहां आप कुछ खास पल सुकून के साथ बिता सकते हैं।
अक्षरधाम मंदिर :
अगर आप राजधानी दिल्ली में ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां बैठ कर आप ध्यान लगातना चाहते हैं, तो नई दिल्ली के पांडव नगर में स्थित अक्षरधाम मंदिर एकदम सही स्थान है। यहां पर रात के समय नजारा देखने वाला होता है। यहां आप अध्यात्म के साथ-साथ शांति भी पा सकते हैं।
यहां पर आप म्यूजिकल फाउंटेन शो का भी लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही यहां की लाइटिंग और आर्किटेक्चर भी देखने लायक है। यहां के बगीचे में बैठ आप शांति से मेडिटेशन कर सकते हैं। यहां पर जाने का सबसे बेहतरीन समय शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक है।
दिल्ली हाट :
अगर आपको पसंद है हस्तशिल्प और ट्रेडिशनल चीजों की खरीदारी करना तो आईएनए मार्केट आपके लिए बेहतरीन जगह है। यहां पर आपके पास खरीदारी के साथ-साथ खाने के भी काफी विकल्प होते हैं।
दिल्ली हाट में आप देश के विभिन्न राज्यों के स्थानीय खाने का भी स्वाद ले सकते हैं। रात के समय घूमने के शौकीन लोगों के पास दिल्ली हाट एक अच्छा ऑप्शन है। यहां पर होने वाला लाइव म्जूजिक व डांस परफॉर्मेंस आपके दिल को भा सकते हैं। आप शाम सात बजे से रात 9 बजे के अंतराल में जहां पर घूम सकते हैं।
कनॉट प्लेस :
दिल्ली के सबसे पसंदीदा स्पॉट में से एक है कनॉट प्लेस। कनॉट प्लेस का प्रसिद्ध नाम CP भी है। यह केवल दिन में घूमने के लिए ही नहीं बल्कि रात के समय ये और ज्यादा शानदार होता है। यहां पर आप खुले आसमान के नीचे रात के समय सैर कर सकते हो।
इसी के साथ आप नाइट कैफे और बार में लाइव म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं। यहां की क्लासिक इमारतें यहां की खूबसुरती में चार चांद लगाती हैं। वहीं, अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यहां के जायकेदार मोमोज, रोल्स व छोले भटूरे के स्वाद जरूर लें। यहां पर आपके पास खाने के काफी विकल्प मौजूद हैं।
यहां घूमने के लिए रात 9 बजे से देर रात 1 बजे तक का समय सबसे बेतरीन है। यहां पर आप एक बार अवश्य जा कर देखें।
हौज खास विलेज :
अगर आप किसी अच्छे कैफे और क्लब में बढ़िया संगीत का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लि यह जगह बिल्कुल सही है। यहां पर आप अच्छे से पार्टी भी कर सकते हैं। वहीं, आपक अगर फोटो लेने के भी शौकीन हैं तो यहां का इंटिरीयर आपके लिए एकदम उपयुक्त है। यहां की इंस्टाग्राम-फ्रेंडली ग्रॉफिक्स वाली दिवारें काफी शानदार हैं।
जी हां, आज हम बात कर रहे हैं नई दिल्ली में स्थित हौज खास की। यहां जाने के लिए सबसे बेहतरीन समय है शाम 8:00 बजे से रात 2:00 बजे तक। यहां पर आप काफी एडवेंचरस एक्टिविटीज कर सकते हैं। ऐसे में आपको हौज खास विलेज की नाइट लाइफ, पब और खूबसूरत झील का नजारा अवश्य लेना चाहिए।
चांदनी चौक :
आप अगर जायकेदार खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली की यह मशहूर जगह शायद आपके लिए ही बनी है। जी हां, दिल्ली का चांदनी चौक ऐसा एरिया है जहां आप जायकेदार खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। चांदनी चौक की गलियों में आप पराठे, जलेबी, बिरयानी और चाट जैसे काफी लाजवाब खाने का मजा ले सकते हैं।
आपको चांदनी चौक की पराठे वाली गली में मशहूर देसी पराठे एक बार जरूर खाने चाहिएं। इसके अलावा आप यहां की लाजवाब बिरयानी का भी स्वाद ले सकते हैं। इसी के साथ अगर आप पुरानी दिल्ली से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां की गलियों में आप देर रात तक सैर कर सकते हैं। आप यहां पर रात 8 बजे से रात 12 बजे तक आनंद ले सकते हैं।
यमुना किनारे बिताएं शाम :
आपको अगर पानी के पास रहना पसंद है तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यहां पर पास शांति से बैठकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। दिल्ली में स्थित यमुना बैंक पर समय व्यतीत करना आपका अच्छा विकल्प है। यहां पर आप रात में नदी किनारे बैठ कर रात की ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। यहां पर जाने का सबसे बेहतरीन समय है रात 8 बजे से रात 11 बजे तक।
