home page

Alcohol : शराब के साथ भूलकर भी न खाए ये चीज, रोजाना पीने वाले जरूर जान लें

Do not consume these things with alcohol : आज हम शराब पीने वालों को अपनी इस खबर के माध्यस यह बातने जा रहे हैं आपको शराब का सेवन करते समय किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आपने शराब के साथ इन चीजों का सेवन कर लिया तो इससे आपकी सेहत को भारी नुकसाान पहुंच सकता हैं। तो एक बार शराब पीने वाले इस खबर को जरूर पढ़े।
 | 

HR Breaking News, Digital Desk - दरअसल, आज के समय में हर पार्टी में शादी में शराब पीना आम बात हैं। और शराब के शौकिन तो बहुत हैं लेकिन शराब के साथ क्या खाना चाहिए। शराब पीने की सही लिमिट सही समय आदि कि जानकारी किसी को नही हैं। आपको बता दें कि अगर आप शराब का सेवन करते हैं। तो इसका सेवन सीमा के भीतर किया जाए। क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए बेहद हानिकारक है।

वहीं अगर शराब के साथ कुछ गलत चीजों का सेवन किया जाए तो यह आपके लिए समस्या बन सकती है और एक तरह से यह जहर का काम करती है। जिसके कारण आपको बीमारी से जूझना पड़ सकता है। आज हम आपको नोएडा के सेक्टर-22 में निजी क्लिनिक चलाने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनके शर्मा के माध्यम से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन शराब के साथ नहीं करना चाहिए।

चिप्स (chips):

अल्कोहल के साथ अक्सर लोग चिप्स आदि खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि ये उनके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, डॉक्टर का कहना है कि शराब के दौरान जब चिप्स या किसी भी तली भुनी चीज का सेवन किया जाता तो उससे अधिक प्यास लगती है और लोग इसके चक्कर में अधिक अल्कोहल का सेवन कर लेते हैं। जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स (dairy products):

शराब पीने के दौरान कई दफा लोग डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि पनीर या चीज़ आदि खूब खाते हैं। इसके साथ ही कई बार वह पिज्जा व पास्ता भी शराब के साथ खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, दूध से बनी सभी चीजों में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है। जिसके चलते शराब के साथ इनके सेवन से इन्हें पचना मुश्किल होता है और इसके कारण पेट में दर्द, सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

फ्राइड ड्राई फ्रूट (Fried Dry Fruits) भी है नुकसानदायक:

आमतौर पर लोग शराब के साथ तली हुई मूंगफली, काजू आदि खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन ये शरीर को नुकसान पहुंचाता है. दरअसल, इनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है और इस वजह से भूख नहीं लगती है। अगर आप शराब पीने के बाद खाना नहीं खाते हैं तो आपको गैस या कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह हैंगओवर का मुख्य कारण भी है।

सोडा या कोल्ड ड्रिंक (soda or cold drink) से बनाएं दूरी:

अक्सर शराब के साथ कोल्ड ड्रिंक और सोडा का सेवन किया जाता है, लेकिन यह हानिकारक हो सकता है। दरअसल, इनके सेवन से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है और इससे डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।